Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 07:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शख्स को नहीं मिला हवाई जहाज में बैठने का मौका, घर की छत पर खड़ा कर दिया 10 लाख का विमान
रांची

शख्स को नहीं मिला हवाई जहाज में बैठने का मौका, घर की छत पर खड़ा कर दिया 10 लाख का विमान

February 17, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। रांची में एक शख्स को हवाई जहाज पर बैठने का ऐसा शौक चढ़ा कि उसने अपने घर की छत पर ही एक हवाई जहाज का मॉडल बना डाला। हालांकि इस शख्स को अब तक हवाई जहाज में बैठने का मौका नहीं मिला है। रांची के 30 किलोमीटर दूर अनगड़ा प्रखंड के महेशपुर गांव का रहने वाला जाकिर खान ने अपने घर की छत पर हवाई जहाज का मॉडल बना डाला। इसी वजह से इस गांव को अब हवाई जहाज नगर के नाम से जाना जाने लगा है। जाकिर खान ने इसका नाम इंडिगो रखा है।
इस जहाज का डिजाइन जाकिर खान ने खुद ही तैयार किया। गांव के कारीगरों से मॉडल को बनवाया और इसे बनने में तीन महीने का समय लगा। हवाई जहाज के मॉडल को बनवाने की 10 लाख रुपये आई। जाकिर खान का कहना है कि इस गांव में आने वाले लोग भटक जाते थे पर अब ऐसा नहीं होगा। इससे गांव को नई पहचान मिलेगी। साथ ही उनके पोते-पोतियों को हवाई जहाज खिलौना लाने से भी निजात मिल गई।
इस हवाई जहाज को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। गांव के लोग भी खुश हैं कि उन्होंने कभी हवाई जहाज की सवारी नहीं की लेकिन जहाज के मॉडल पर ही बैठकर अपनी शौक पूरा कर लेंगे। जाकिर खान का कहना है कि उनका पोता भी काफी खुश है, यह देखकर कि उसके दादा ने उसके लिए हवाई जहाज बना डाला।
हवाई जहाज बनाने का काम अभी चल रहा है। इसमें अभी थोड़ा काम बचा है। फ्लाइट के अंदर कॉकपिट और यात्री सीट तैयार की जा रही है। विमान को ऑरिजनल शेप देने की पूरी कोशिश की जा रही है। टायर, पंख और टायर ऑरिजनल की तरह बनाए गए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रेमिका के पति ने चार लोगों के साथ मिलकर की थी हत्या, तीन गिरफ्तार
Next Article भाकपा माओवादी के अनमोल दस्ते के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.