Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 1 मार्च से 100 रुपये लीटर मिलेगा दूध, ट्विटर पर कर रहा है ट्रेंड
बिजनेस

1 मार्च से 100 रुपये लीटर मिलेगा दूध, ट्विटर पर कर रहा है ट्रेंड

February 27, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के बाद क्या आने वाले दिनों में 1 मार्च से दूध 100 रुपये लीटर बिकेगा? शनिवार सुबह से ट्विटर पर 1 मार्च से 100 रुपये प्रति लीटर दूध बिकने की बात ट्रेंड कर रहा है। आखिर क्या है ट्विटर पर इसके ट्रेंड करने की वजह? आइये जानते हैं इसके पीछे की क्या है सच्चाई। दरअसल, दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसानों के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए भारतीय किसान यूनियन के अंबाला जिला प्रधान मलकीत सिंह ने पिछले दिनों मंच से एक बयान दिया था। इसमें मलकीत सिंह ने कहा था कि एक मार्च से देशभर के किसान दूध के दामों में 50 रुपये का इजाफा करने जा रहे हैं। दूध की कीतम में 50 रुपये की बढ़ोतरी करने के बाद फिलहाल 50 रुपये लीटर बिकने वाला दूध 1 मार्च से 100 रुपये लीटर बेचा जाएगा। इसी के साथ मलकीत सिंह यह भी कहा था कि केंद्र सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों को चारों तरफ से घेरने की कोशिश की है। ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा ने अब दूध के दाम में 50 रुपये का इजाफा करने का फैसला लिया है। अगर केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद करने मांग नहीं मानी तो आने वाले दिनों में आंदोलन को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाते हुए हम सब्जियों के दामों में भी इजाफा करेंगे। इसके बाद 1 मार्च से दूध का दाम 100 रुपये होने को लेकर ट्विटर पर ट्रेड हो रहा है। लेकिन इस पूरे मसले पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

ट्विटर पर शनिवार सुबह से ही ‘ #1मार्च_से_दूध_100_लीटर’ यह हैशटैग टॉप ट्रेंड में है। वहीं, इसमें एक हिंदी अखबार की कटिंग शेयर करके कहा जा रहा है कि 1 मार्च से दूध के दाम 100 रुपये लीटर कर दिए जाएंगे। अखबार की कतरन में सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे संयुक्‍त किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी का नाम है।

सौ रुपये लीटर दूध बेचने से जनता को होने वाली परेशानी के सवाल पर मलकीत सिंह का कहना है कि अगर जनता 100 रुपये लीटर पेट्रोल ले सकती है तो फिर 100 रुपये लीटर दूध क्यों नहीं ले सकती। अब तक किसान एक लीटर दूध को ‘नो प्रॉफिट नो लॉस’ पर बेचता आया है। यह तो अभी शुरुआत होगी अगर सरकार फिर भी कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम दोगुने किए जाएंगे।

यहां पर बता दें कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर दिल्ली-एनसीआर के चारों बॉर्डर (सिंघु, टीकरी, शाहजहांपुर और गाजीपुर बॉर्डर) पर किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब ग्रामीण इलाकों में भी बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस
Next Article अब 250 रुपये में मिलेगी निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन !

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.