Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बजाज ऑटो ने ‘एक्स्ट्रा कड़क’ फीचर्स के साथ नई सीटी 110 एक्स किया लॉन्च
बिजनेस

बजाज ऑटो ने ‘एक्स्ट्रा कड़क’ फीचर्स के साथ नई सीटी 110 एक्स किया लॉन्च

April 15, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मुंबई। भारतीय मोटरसाइकिल ब्रांड के तौर पर प्रसिद्ध, बजाज ऑटो ने नई सी टी 110 एक्स को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया है। सी टी पोर्टफोलियो के सर्वश्रेष्ठ वेरिएंट, सी टी 110 एक्स को ‘एक्स्ट्रा कड़क’ लुक, प्रदर्शन और मजबूत बनावट के साथ उतारा गया है। इस बाइक को सड़क पर सवारी की विभिन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। अपने चौड़े क्रॉस-सेक्शन, मजबूत गोल हेडलाइट और पूरी तरह काले रंग के वाइज़र के अलावा अपने दमदार एवं सुगठित लुक के साथ, सी टी 110 एक्स इस सेगमेंट में अपनी प्रतिस्पर्धी मोटरसाइकिलों की तुलना में कुछ ‘एक्स्ट्रा’ प्रदान करता है।
ग्राहक और उसकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें कई बदलाव किए गए हैं। पहले से ज्यादा मोटे क्रैश-गार्ड और मोल्डेड फुटहोल्ड बाइक की सवारी को बेहद सुरक्षित और अधिक आरामदेह बनाते हैं। इस मोटरसाइकिल में एक रियर कैरियर भी लगाया गया है जो 7 किलो वजन ले जाने में सक्षम है। बाइक की सवारी को और आरामदेह बनाने के लिए इसमें दोहरी संरचना एवं दोहरी सिलाई वाली सीट लगाई गई है। सेमी-नॉबी टायर के साथ एक स्क्वायर-ट्यूब, सेमी-डबल क्रैडल फ्रेम स्थिरता, मजबूती, और सवारी के दौरान बेहतर नियंत्रण को बढ़ाते हैं, जबकि इंटीग्रेटेड टैंक पैड और थोड़े ऊँचे फ्रंट फेंडर कठिन हालात में भी सवारी को सुविधाजनक बनाते हैं।
लॉन्च के अवसर पर श्री सारंग कानाडे – प्रेसिडेंट, मोटरसाइकिल्स – बजाज ऑटो, ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा “सी टी 110 एक्सके लॉन्च के साथ हम एक बिल्कुल अलग प्रोडक्ट पेश कर रहे हैं, जो माइलेज से समझौता किए बिना अपने शानदार फीचर्स, ज्यादा आरामदेह सवारी और जबरदस्त मजबूती के साथ बाइक की अहमियत को बढ़ा देता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसदर विधायक की ओर से शुरू किया गया मास्क वितरण अभियान
Next Article जाने होम आइसोलेशन के कुछ खास नियम

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.