Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 11:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 48 घंटे से लापता 9 वर्षीय बच्ची की अधजली लाश बरामद
Headlines

48 घंटे से लापता 9 वर्षीय बच्ची की अधजली लाश बरामद

April 22, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रामगढ़।  जिले में एक तरफ हर आदमी कोरोना का कहर झेल रहा है। वहीं दूसरी ओर हवस के दरिंदों ने एक नौ वर्षीय बच्ची को अपना शिकार बनाया है। पिछले 48 घंटे से लापता नौ वर्षीय बच्ची प्रतिज्ञा कुमारी की अधजली लाश गुरुवार को भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के जंगल से बरामद हुई है। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नौ वर्षीय बच्ची की लाश सरैया टोला सरना मैदान के समीप सयाल जंगल में मिली है। अपराधियों ने उसकी हत्या कहीं और की है और फिर लाश को जंगल में फेंक दिया है। मोहन महिलानी व मां फूलो बाई के अनुसार उनकी बेटी मंगलवार की दोपहर से गायब थी। वे दो दिनों से लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

गुरुवार को अचानक उसे सूचना मिली की जंगल में एक लाश पड़ी हुई है। लाश को देखते ही उन्होंने प्रतिज्ञा के रूप में उसकी पहचान की। लाश को देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उस बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। लाश को छुपाने के लिए उसे जलाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन शायद अपराधी अपने मंसूबे में सफल ना हो पाए। छतीसगढ़ के टिहलीपाली सरसियांव निवासी मोहन महिलानी व उनकी पत्नी फूलो बाई पिछले तीन माह से सरैया टोला स्थित मुर्गा फार्म हाउस में किराए पर रह रहे थे।

Advertisement

20 अप्रैल को फार्म हाउस के संचालक अरविंद कुमार ने मोहन से घर छोड़ने की बात कही। इसके बाद मोहन अपने नौ वर्षीय प्रतिज्ञा कुमारी व पांच वर्षीय पुत्र यश कुमार के साथ नये ठिकाने के लिए रेलवे कॉलोनी पतरातू पहुंचे। यहां रेलवे की जर्जर घर में उन्हें ठिकाना मिला। इसके बाद वे पुत्री व बच्चे को छोड़ पत्नी को लाने फार्म हाउस पहुंचे। पत्नी व समान के साथ जब रेलवे कॉलोनी पहुंचे तो 9 वर्षीय पुत्री गायब थी। मोहन ने पुलिस को बताया कि पिछले दो दिनों से वह व उनकी पत्नी पुत्री को खोज रहे थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी प्रभात कुमार, पतरातू एसडीपीओ डॉ. बिरेंद्र कुमार चौधरी, भुरकुंडा ओपी प्रभारी अखिलेश चौबे दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगरीब असहाय बेटी के शादी के लिए समाज के लोगों ने की 51 हजार रुपयों की मदद
Next Article चीन की दादागिरी हुई खत्म, धमकी देने पर ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम

Related Posts

Headlines

बिहार में 13 हजार किमी स्टेट हाईवे के संधारण का शंखनाद, सीएम क्या बोले… जानें

September 26, 2026
Headlines

रजरप्पा से लौट रही कार हादसे का शिकार, पटना के एक युवक की मौत, तीन गंभीर

September 26, 2026
झारखंड

BFCL के कारखाने में जब यमराज ने आकर रोका हाथ, तब…

September 26, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए, 40 के बाद चेहरे की देखभाल के लिए अपनाएं ये घरेलू फेस पैक

September 26, 2026

बिहार में 13 हजार किमी स्टेट हाईवे के संधारण का शंखनाद, सीएम क्या बोले… जानें

September 26, 2026

खिलाड़ियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में मौका, 17 गेस्ट प्लेयर पदों पर Vacancy

September 26, 2026

IIT दिल्ली में निदेशक बनने का मौका, 2.25 लाख रुपए वेतन

September 26, 2026

रजरप्पा से लौट रही कार हादसे का शिकार, पटना के एक युवक की मौत, तीन गंभीर

September 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.