Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दस साल से घर नहीं गए लसित मलिंगा, सिलाई करके जिंदगी बिता रहे मां-बाप
स्पोर्ट्स

दस साल से घर नहीं गए लसित मलिंगा, सिलाई करके जिंदगी बिता रहे मां-बाप

July 26, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रथगामा कस्बे में स्थित लसित मलिंगा के एक मंजिला घर के बाहर न कोई नेम प्लेट है और न ही दरवाजे पर कोई घंटी. यह बिल्कुल ऐसा ही एक घर है जो किसी आम गांववाले का होता है. बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं.
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसित मलिंगा शुक्रवार 26 जुलाई को बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर का आखिरी वनडे खेलेंगे. मौजूदा समय में वे श्रीलंका के महान खिलाड़ियों में शुमार हैं और विश्व क्रिकेट के दिग्गजों में भी अपना नाम शामिल करा चुके हैं. मगर यह बहुत कम लोगों को पता है कि दुनियाभर के बल्लेबाजों के लिए खौफ बना ये गेंदबाज दस साल से अपने घर नहीं गया है और उनके मां-बाप गरीबी में अपना जीवन बिता रहे हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, गाले के रथगामा कस्बे में स्थित मलिंगा के एक मंजिला घर के बाहर न कोई नेम प्लेट है और न ही दरवाजे पर कोई घंटी. यह बिल्कुल ऐसा ही एक घर है जो किसी आम गांववाले का होता है. लकड़ी के चरमराए दरवाजे के खुलने की भी तेज आवाज होती है. सिलाई करना लसित मलिंगा की मां स्वर्णा की रूटीन दिनचर्या का अहम हिस्सा है. वे पॉलिस्टर के कपड़े सिलने का काम करतीं हैं. वे कहती हैं कि मैं अपने कपड़े भी खुद सिलती हूं और मेरे पति (लसित मलिंगा के पिता) भी ऐसा ही करते हैं. यह हमारी आदत का हिस्सा बन चुका है.

घर के एक कोने में लसित मलिंगा की तस्वीरों से सजा एक फोटो फ्रेम भी है. इसमें मलिंगा श्रीलंका की प्रैक्टिस किट पहने हुए हैं. उनकी मां बताती हैं कि मलिंगा किसी दौरे पर गए थे. एक रात अचानक मुझे मलिंगा की बहुत याद आई. मैंने पूरे घर में उनकी तस्वीर तलाशी, लेकिन नहीं मिली. फिर एक मैगजीन में उनकी यह फोटो थी, जिसे फाड़कर मैंने यहां लगा लिया.

cricket, lasith malinga, sri lankan cricket team, क्रिकेट, लसित मलिंगा, श्रीलंकाई क्रिकेट टीम लसित मलिंगा वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद भी टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

दस साल से घर नहीं आए मलिंगा

स्वर्णा बताती हैं कि मैंने चार महीने से मलिंगा को नहीं देखा है, लेकिन अब हमें इसकी आदत पड़ चुकी है. मलिंगा दस सालों से यहां नहीं आए हैं. शायद वह ज्यादा व्यस्त रहते हैं या फिर उन्हें कोलंबो की लाइफ पसंद आ गई है. वह जहां खुश हैं, हम भी खुश हैं. एक बार मैं कोलंबो गई थी, जहां मेरा तीसरा बेटा भी रहता है, लेकिन हम यहां रहकर खुश हैं. कोलंबो की भीड़भाड़ मुझे अच्छी नहीं लगती.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविराट कोहली से इस बात पर नाराज़ हैं रोहित शर्मा, अनुष्का को भी कर दिया अनफॉलो
Next Article पर्यावरण संरक्षण की नीति में बदलाव की जरूरत: सरयू राय

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.