Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 01:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मामूली विवाद में दो लोगों की हत्या
Headlines

मामूली विवाद में दो लोगों की हत्या

May 9, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

गुमला। कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के रोघाडीह गांव में मामूली विवाद को लेकर दो लोगों की तेज धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। वही एक व्यक्ति की पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। मृतकों में ग्राम लालमटिया थाना रायडीह निवासी मना मुंडा (32) व ग्राम लोघाडीह थाना कुरूमगढ़ निवासी रामप्रसाद लोहरा (40) है। वहीं गंभीर रूप से घायल लालमोहन मुंडा राघोडीह गांव का ही रहने वाला है। घटना शनिवार की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रविवार को रोघाडीह गांव पहुंची और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। घटना के बाद कुरुमगढ़ पुलिस ने दो लोगों यथा रूदन लोहरा व घायल लालमोहन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रत्यक्षदर्शी घायल लालमोहन मुंडा ने घटना के बारे में बताया कि शनिवार को उसके घर में सरहुल पर्व को लेकर खानपान चल रहा था । इसी बीच मामूली से विवाद को लेकर मना मुंडा और रामप्रसाद लोहरा के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद मना मुंडा गुस्से में आकर रामप्रसाद लोहरा की टांगी से काट काट कर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद मना मुंडा फरार हो गया।

Advertisement

इधर, इस घटना की जानकारी रामप्रसाद लोहरा के परिजनों को हुई। इसके उपरांत रामप्रसाद लोहरा के पिता रूदन लोहरा अपने तीन – चार सहयोगियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां अपने पुत्र रामप्रसाद लोहरा के शव को देख आक्रोशित हो उठे। इसके बाद ये लोग मना मुंडा को खोजने लगे। रात करीब 8 बजे मना मुंडा को पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे रस्सी से बांधकर लालमोहन मुंडा के घर घटनास्थल पर ले जाया गया।,जहां हत्या में प्रयुक्त टांगी से ही रुदन लोहरा ने मना मुंडा की माथे व कमर में वार कर हत्या कर दी । इसके बाद लालमोहन मुंडा जिनके घर पर पूरा घटनाक्रम हुआ था, को भी रूदन लोहरा ने लाठी डंडा से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

रामप्रसाद लोहरा की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने मना मुंडा की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया । रविवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी सीरिल मंराडी, इंस्पेक्टर अनूप बी.पी.केरकट्टा , कुरुमगढ़ थाना प्रभारी रुपेश कुमार , सब इंस्पेक्टर मोहम्मद मोबिन कड़ी सुरक्षा के बीच रोघाडीह गांव पहुंचे। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना में शामिल दो लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया । साथ ही हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी बरामद कर लिया गया।

घटना के संबंध में डीएसपी सीरिल मरांडी ने बताया कि घटना मामूली से विवाद को लेकर नशे की हालत में हुआ है। सरहुल का त्यौहार था और गांव में खानपान चल रहा था। इसी बीच मना मुंडा और रामप्रसाद लोहरा के बीच किसी बात को ले कहासुनी हो गई। इसके बाद इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। इस हत्याकांड मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमृत वाहिनी पोर्टल और ऐप बनने लगा संक्रमितों के लिए सहायक
Next Article आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026

अपने पसीने से झारखंड को दुनिया के नक्शे पर चमका रहे हैं ये हुनरमंद, आज मिला सम्मान

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.