Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 27 September, 2026 • 11:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Lohardaga : झारखंड के लोहरदगा में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। कुड़ु-उदयपुर मुख्य मार्ग पर बेखौफ अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया और खुलेआम दहशत फैलाई। सड़क निर्माण कार्य में लगी एक लोडर पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया गया। हमलावरों ने करीब 10 से 12 राउंड दनादन गोलियां चलाईं और इलाके को थर्रा दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया और स्थानीय लोगों के साथ-साथ मजदूरों में भारी खौफ का माहौल बन गया।

अचानक पहुंचे हथियारबंद बदमाश, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

मिली जानकारी के अनुसार हथियारबंद अपराधी अचानक मौके पर पहुंचे और काम रुकवाते हुए दहशत फैलाने के इरादे से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से वहां काम कर रहे मजदूर जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। मजदूरों के हटते ही अपराधियों ने वहां खड़ी लोडर पोकलेन मशीन में आग लगा दी। चंद मिनटों में मशीन धू-धू कर जलने लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हवा में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

Advertisement

वायरल वीडियो में गैंगस्टर राहुल सिंह का दावा, दी सीधी चेतावनी

इस सनसनीखेज वारदात के कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। यह वीडियो कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह के नाम से जारी किया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि कुड़ु-उदयपुर रोड पर गोलीबारी और आगजनी की यह करतूत राहुल सिंह के गुर्गों ने की है। वीडियो में कहा गया है कि मौके पर सिर्फ मजदूर मौजूद थे, इसलिए जानबूझकर सिर्फ हवाई फायरिंग की गई और गाड़ियों को आग लगाई गई ताकि किसी बेकसूर का नुकसान न हो। इसके साथ ही खुली धमकी भी दी गई है कि अगर बात नहीं मानी गई तो अगली बार सामने जो भी होगा, वह मारा जाएगा। हालांकि, इस वायरल वीडियो में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

https://newssamvad.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260927-WA0109.mp4

पुलिस कर रही वीडियो की पड़ताल, इलाके में बढ़ाई गई चौकसी

वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे धमकी भरे वीडियो को लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और सड़क निर्माण में लगे कर्मियों को सुरक्षा का भरोसा दिया है। अधिकारियों का दावा है कि वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

Related Posts

Headlines

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026
Headlines

अपने पसीने से झारखंड को दुनिया के नक्शे पर चमका रहे हैं ये हुनरमंद, आज मिला सम्मान

September 27, 2026
Headlines

चालान से नहीं, हादसे से डरिए… कल से रांची में ट्रैफिक का महा-अभियान

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026

अपने पसीने से झारखंड को दुनिया के नक्शे पर चमका रहे हैं ये हुनरमंद, आज मिला सम्मान

September 27, 2026

चालान से नहीं, हादसे से डरिए… कल से रांची में ट्रैफिक का महा-अभियान

September 27, 2026

पुलिस में मेरिट की जगह सेटिंग चलेगी तो सड़कों पर कानून नहीं, खौफ का राज दिखेगा : बाबूलाल

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.