Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 01:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल
Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम इलाके में एक ऐसा खौफनाक और शातिर हनीट्रैप गिरोह सक्रिय था, जिसकी हकीकत सामने आने के बाद हर कोई सन्न है। मसाज का झूठा झांसा देकर सीधे-सादे लोगों को कमरे में बुलाया जाता था, फिर अचानक शुरू होता था बंधक बनाने, बेरहमी से पीटने और कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने का गंदा खेल। इसके बाद शुरू होती थी बदनामी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने की साजिश। नामकुम पुलिस ने इस पूरे खेल का पर्दाफाश करते हुए एक पति-पत्नी समेत गिरोह के तीन शातिरों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

अनजान नंबर से आई कॉल और बिछ गया जाल

पुरानी रांची कोतवाली इलाके के रहने वाले मोहम्मद नसीम को जरा भी अंदाजा नहीं था कि मोबाइल पर आया एक साधारण सा बुलावा उनके लिए जिंदगी का सबसे बड़ा खौफ साबित होने वाला है। आरोपियों ने उनसे संपर्क किया और मसाज की बात कहकर नामकुम थाना क्षेत्र के एक घर में आने को कहा। नसीम झांसे में आकर बताए गए पते पर पहुंच गए। जैसे ही वे कमरे में दाखिल हुए, दरवाजा भीतर से बंद कर दिया गया और माहौल पलक झपकते ही बदल गया।

Advertisement

कमरे में अचानक टूट पड़े गुर्गे, उतरवाए कपड़े

घर के अंदर पहले से मौजूद मोहम्मद हैदर और उसका साथी मोहम्मद वसीम उर्फ छोटू अचानक नसीम पर टूट पड़े। गाली-गलौज करते हुए नसीम को इतना पीटा गया कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। इसके बाद हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए जबरन उनके कपड़े उतरवा दिए गए। इस दौरान मोबाइल के कैमरे ऑन थे। नसीम की बेबसी, गिड़गिड़ाहट और हर हरकत को वीडियो और फोटो में कैद कर लिया गया।

कैश-चेन लूटी और शुरू हुआ 5 लाख का ब्लैकमेल

पिटाई के दौरान ही आरोपियों ने नसीम की जेब में रखे 46 हजार रुपये नकद और गले से सोने की चेन छीन ली। इतने पर भी इनका मन नहीं भरा। आरोपियों ने नसीम के सामने उनका ही आपत्तिजनक वीडियो दिखाते हुए सीधा अल्टीमेटम दे दिया कि अगर पांच लाख रुपये नहीं दिए, तो यह वीडियो उनके परिवार, रिश्तेदारों और पूरे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए नसीम किसी तरह वहां से बचकर निकले, लेकिन उनके पास ब्लैकमेलिंग के फोन लगातार आने लगे।

एसएसपी का एक्शन, जाल बिछाकर दबोचे गए शातिर

समाज में बदनामी का डर बहुत बड़ा होता है, लेकिन नसीम ने खामोश बैठने के बजाय हिम्मत दिखाई और सीधे नामकुम थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन ने फौरन एक्शन के निर्देश दिए। सीनियर डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर पांडेय के नेतृत्व में बनी पुलिस की स्पेशल टीम ने तुरंत मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रैक की गई और पुलिस ने छापेमारी कर सानिया प्रवीण (24), उसके पति मोहम्मद हैदर (25) और सहयोगी मोहम्मद वसीम उर्फ छोटू (29) को धर दबोचा। इनके पास से ब्लैकमेल करने में इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं।

पुराने शिकारी, बदनामी के डर से चुप रह जाते थे लोग

पुलिस की कड़ी पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सामने आया कि यह कोई पहली बार नहीं था, बल्कि यह पूरा गिरोह एक सोची-समझी साजिश के तहत शिकार तलाशता था। पहले मीठी-मीठी बातों से फंसाया जाता, फिर बंद कमरे में ब्लैकमेल का जाल बिछाया जाता था। बदनामी के डर से ज्यादातर लोग चुपचाप पैसे देकर निकल जाते थे और पुलिस तक बात नहीं पहुंच पाती थी। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हैदर और वसीम का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अब इनके मोबाइल डेटा को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि इन्होंने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

इसे भी पढ़ें : आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

Related Posts

Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Headlines

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026

अपने पसीने से झारखंड को दुनिया के नक्शे पर चमका रहे हैं ये हुनरमंद, आज मिला सम्मान

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.