Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 09:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आपदा को सुनहरे कमाई के अवसर में बदलने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर हो कठोर कारवाई : रंजन चौधरी
झारखंड

आपदा को सुनहरे कमाई के अवसर में बदलने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर हो कठोर कारवाई : रंजन चौधरी

May 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग। कोरोना संकट के शुरू होने के समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने देश की जनता से आवाह्न करते हुए कहा था कि हमें आपदा को अवसर में बदलना है। हजारीबाग में सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने समेकित सेवाभावी कार्यों से प्रधानमंत्री के इस ऐलान को चरितार्थ करने में कोई कसर नहीं छोड़ा और आवाम को सदैव राहत पहुंचाने में जुटे हैं। वर्तमान कोरोना काल में ऑक्सीजन की जरूरत दो तरीके से लोगों को पड़ी। एक सरकारी या निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों को तो दूसरा घर पर इलाज कराने वाले मरीजों को ऑक्सीजन सिलेण्डर और रेगुलेटर की जरूरत पड़ी।

सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों में तो ऑक्सीजन की उपलब्धता थी लेकिन घरों पर इलाज कराने वाले लोगों की जरूरत पूरी करने में सदर विधायक मनीष जायसवाल ने महत्ती भूमिका निभाई और देश के विभिन्न जगहों से करीब 76 ऑक्सीजन सिलेण्डर और सैकड़ों रेगुलेटर मंगवाकर लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई है। लेकिन महामारी के इस विकट दौर में राहत के नाम पर इलाज में जुटे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कुछ कर्मियों ने इस आपदा को अपने लिए सुनहरे अवसरों में बदल दिया है और संकट के इस दौर में भी उन्हें सिर्फ़ अपने कमाई से मतलब है। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना मरीज के इलाज के नाम पर बड़ी धांधली हो रही है।

यहां ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन रेगुलेटर, ऑक्सीजन मास्क और दवाई के नाम पर बड़ी धांधली हुई है। हजारीबाग पुलिस द्वारा मंगलवार को यहां कार्यरत कई कर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने और कई पर एफआईआर दर्ज किए जाने का मामला इसकी स्पष्ट पुष्टि करता है। उक्त बातें हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कही। उन्होंने राज्य सरकार, हजारीबाग जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आपदा को अपने लिए कमाई का अवसर बनाने वाले कर्मियों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की ताकि भविष्य में किसी अन्य कर्मियों द्वारा इस प्रकार के अनैतिक, अमानवीय कार्य नहीं किया जा सके और मानवता और इंसानियत को बचाया जा सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजब तक कोरोना से जंग जारी है तब तक गरीबी और भुखमरी से हमारी जंग जारी रहेगी : मनीष जायसवाल
Next Article कांग्रेस-झामुमो-राजद की इस झारखण्ड सरकार के पास ना नियत है और ना कोई नीति : मनीष जायसवाल

Related Posts

Headlines

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026
Headlines

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026
Headlines

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.