Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 01:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची विवि में एबीवीपी की प्रचंड जीत, 95 में 65 सीटों पर कब्जा
झारखंड

रांची विवि में एबीवीपी की प्रचंड जीत, 95 में 65 सीटों पर कब्जा

September 20, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। रांची विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्याथी परिषद ने प्रचंड जीत हासिल की है। विश्वविद्यालय के 95 सीटों में से 65 पर विद्यार्थी परिषद ने कब्जा जमाया है। एनएसयूआई का खाता तक नहीं खुला। वहीं आजसू को मात्र 6 सीट से ही संतोष करना पड़ा है। आदिवासी छात्र संगठन को 22 तथा निर्दलीय को दो सीट पर जीत मिली है। रांची यूनिवर्सिटी के पीजी विभाग समेत 19 शिक्षण संस्थानों में पांच-पांच पदों के लिए (कुल 95 पद) के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई थी।
रांची यूनिवर्सिटी के पीजी विभाग समेत 19 शिक्षण संस्थानों में पांच-पांच पदों के लिए (कुल 95 पद) के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई थी। शुक्रवार को हंगामा के बीच मतों की गिनती के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में उभरा है। एबीवीपी समर्थकों ने 95 में 65 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं आदिवासी छात्र संघ (एसीएस) को कुल 22 सीटें मिलीं हैं। इसी प्रकार छात्र आजसू ने कुल छह सीटों पर कब्जा किया है। दो निर्दलीय प्रत्याशी भी जीतने में सफल हुए हैं। एनएसयूआई का पिछले वर्ष की तरह इस बार भी खाता नहीं खुला है। इसी प्रकार जेसीएम, जेवीसीएम, झारखंड छात्र संघ, वाम दल से जुड़े छात्र संगठनों के एक भी प्रत्याशी निर्वाचित नहीं हुए हैं।

विश्वविद्यालय स्तर एबीवीपी का पांच सीटों पर कब्जा तय
पीजी विभागों और कॉलेजों में जीते हुए प्रत्याशी यूनिवर्सिटी स्तर पर पांच छात्र प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। पांचों सीटों पर जीत के लिए 48 की जादुई आंकड़ा की ज़रूरत है। एबीवीपी समर्थित का 65 सीट रहने के चलते सभी पांचों सीटों पर जीत तय है। अब यूनिवर्सिटी स्तर पर चुनाव सिर्फ औपचारिकता रह गयी है।

Advertisement

पिछले वर्ष भी एबीवीपी का था पांचों सीट पर कब्जा
आरयू छात्र संघ चुनाव में पिछले वर्ष 2018 में एबीवीपी का पांचों सीट पर जीत हुई थी। तब कुल 80 सीटों में 41 एबीवीपी समर्थकों की जीत हुई थी। वहीं एसीएस के 24 और छात्र आजसू के 23 प्रत्याशियों की जीत हुई थी। दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चचनित होकर आए थे।

ज्ञान, शील ,एकता की पाठशाला है विद्यार्थी परिषदः धर्मपाल सिंह
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने छात्र संघ चुनाव में परिषद को जीत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ज्ञान, शील ,एकता की पाठशाला है विद्यार्थी परिषद। उन्होंने कहा प्रदेश की युवा शक्ति ने कॉलेज कैंपस से क्षेत्रीयता,परिवारवाद और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाली ताकतों को मोहतोड़ जवाब दिया है। एबीवीपी की शानदार सफलता पर बधाई देने वालों में आदित्य साहू, हेमलाल मुर्मू, सत्येन्द्र तिवारी, प्रणव वर्मा, प्रिया सिंह, महामंत्री दीपक प्रकाश, सांसद सुनील सिंह, विधायक अनंत ओझा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज सिंह, नवीन जायसवाल, मुनेश्वर साहू, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, जेबी तुबिद, राजेश शुक्ला, प्रवीण प्रभाकर, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शहदेव, अनिल सिन्हा, मिस्फिका हसन, गणेश मिश्रा, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, तारिक इमरान, सूर्यमणि सिंह, प्रेम मित्तल, रविनाथ किशोर, उमाशंकर केडिया, रमेश पुष्कर, चंद्रप्रकाश आदि शामिल है।

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मिली जीत: याज्ञयवल्क
रांची विवि में भारी जीत परिषद कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा का परिणाम है। हम परिषद के लोग सालों भर छात्रों के बीच सक्रिय रहते हैं। छात्रों के समस्यों के समाधान खोजते हैं। सुख-दुःख में उनके साथ खड़े रहते हैं। उसी सक्रियता का परिणाम है कि आज एबीवीपी को भारी जीत मिली है। इस चुनाव में अनथक परिश्रम से लगे संगठन के सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को ढ़ेर सारी बधाई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटाना भगत समुदाय देश के ऐतिहासिक धरोहर: डीके तिवारी
Next Article उप्र : पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, छह की मौत, 10 घायल

Related Posts

झारखंड

झारखंड में रूबेला की दस्तक, यहां मिला पहला मरीज

September 22, 2026
Headlines

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026
Headlines

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.