WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पावरप्ले गेंदबाज बनने का श्रेय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया है। उन्होंने बताया कि मेरी कामयाबी के पीछे धोनी भाई की डांट फटकार है।
चाहर ने कहा, ‘माही भाई ने मुझे डांटते हुए कहा कि तुम एक पावरप्ले गेंदबाज हो। मैच का पहला ओवर वह ज्यादातर मुझे ही देते हैं। मुझे उनके द्वारा बहुत डांटा गया, लेकिन मैं उन बातों को जानता हूं और उस मार्गदर्शन से मुझे भी बहुत सफलता मिली है।

