Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 08:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तीन-तीन आदिवासी मुख्यमंत्री देने के बाद भी संथाल परगना का विकास नहीं: रघुवर दास
झारखंड

तीन-तीन आदिवासी मुख्यमंत्री देने के बाद भी संथाल परगना का विकास नहीं: रघुवर दास

September 21, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

पाकुड़। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री का काफिला लिट्टीपाड़ा पहुँचा। यहाँ मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सवालिया लहजे में कहा कि संथाल परगना ने इस राज्य को तीन-तीन मुख्यमंत्री दिया। बावजूद इसके यह इलाका विकास से अछूता क्यों रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहाँ के गरीब संथाल पहाड़िया लोगों को पीने का पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। इसके लिए कोई और नहीं, सिर्फ वैसे लोग जिम्मेवार हैं जो आजतक आपकी आड़ लेकर अपनी राजनीतिक दुकानदारी चलाते रहे। वर्ष 2015 में अपने गाँव के विकास के लिए योजना बनाओ अभियान कार्यक्रम की शुरूआत करने यहाँ आया था। उस वक्त हमारी संथाल पहाड़िया माताओं-बहनों ने बताया था कि वे पेयजल को तरसने को मजबूर हैं। मैंने तुरंत अधिकारियों को इस दिशा में अविलंब पहल करने का निर्देश दिया। साथ ही 217 करोड़ की लागत से लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सैकड़ों गाँवों के घर-घर में पाइप लाइन के जरिए पीने का पानी पहुँचाने का काम शुरू करवा दिया। आने वाले दिसंबर महीने से यहाँ के लोगों के घरों में साफ पेयजलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपको अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का हिसाब देने आया हूँ। हमारी डबल इंजन की सरकार द्वारा इन पांच वर्षों में संथाल परगना के विकास के लिए अबतक की सरकारों से भी ज्यादा काम किया है। जबकि संथाल परगना की धरती ने राज्य को तीन-तीन मुख्यमंत्री दिया लेकिन वे लोग अपनी जेबें भरने में लगे रहे। इसके लिए उन्होंने न सिर्फ संथाल परगना को बल्कि आपको भी लूटने से परहेज नहीं किया। उन्होंने लोगों से विकास का नाम लेकर अपना और अपने परिवार का विकास करने वाले झारखंड नामधारी पार्टियों को राज्य से बाहर खदेड़ने की अपील की। भाजपा सरकार द्वारा आदिवासियों की जमीन छीने जाने के आरोपों के बावत कहा कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट की धज्जियाँ उड़ाने वाले व बाप- बेटा तथा बेटी की राजनीति करनेवाले लोग ही यहाँ की भोली-भाली आदिवासी जनता को बरगला कर अपनी चमड़ी बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा संथाल के पहाड़ों पर रहने वाले पहाड़िया परिवारों को डाकिया योजना के तहत 35 किलो चावल उनके घर पहुंचा रहे हैं। पहाड़िया समाज के पढ़े-लिखे युवक युवतियों को पहाड़िया बटालियन में नौकरी देने का काम हमारी सरकार ने ही किया। 2 लाख 17 हजार महिलाओं को सखीमंडल के माध्यम से बैक से लोन देकर स्वावलम्बी बनाने का काम किया। अब चार हजार महिलाओं द्वारा आंगनबाड़ी में दिए जाने वाली रेडी टू ईट की पैकेटिंग का काम करके साल में 500 करोड़ का रोजगार कर पाएंगी। साथ ही शहरों की तरह अब हर गांव में स्ट्रीट लाइट लगायी जा रही है। गांव में पेबर ब्लॉक के द्वारा सड़कें बनायी जा रही हैं। साथ ही उन्होंने लिट्टीपाड़ा के युवाओं को रोजगार में हुनरमंद बनाने के लिए स्किल्ड डेवलपमेंट सेंटर खोलने की बात कही।
इस मौके पर मंत्री डाॅक्टर लोइस मरांडी, दुमका के भाजपा सांसद सुनील सोरेन, राजमहल के पूर्व सांसद सोम मरांडी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुरमू, वरिष्ठ नेता दानियल किस्कू आदि ने मुख्यमंत्री के पहुँचते ही गर्मजोशी से स्वागत किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयुवाओं को गांधी के संदेश को जीवन मे उतारने की जरूरत: द्रौपदी मुर्मू
Next Article महेन्द्र सिंह धौनी ने जेएससीए स्टेडियम में जमकर बहाया पसीना

Related Posts

Headlines

रेलवे का मेगा ब्लॉक : कई ट्रेनें रद्द, पूर्वा एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

October 25, 2026
Headlines

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, प्रेमी संग भागने के बाद लौटी थी पत्नी

October 25, 2026
Headlines

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM सम्राट का पलटवार : पीएम के पिता पर अपशब्द बोलना अपराध, राहुल और खड़गे तुरंत मांगें माफी

October 25, 2026

पटना जू में सैर होगी और भी मजेदार, जल्द खुलेंगे दो नए फूड कियोस्क और सोवेनियर शॉप

October 25, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए शुरू होगा महाअभियान, CM सम्राट दिखाएंगे हरी झंडी… जानें कब

October 25, 2026

रेलवे का मेगा ब्लॉक : कई ट्रेनें रद्द, पूर्वा एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

October 25, 2026

बीबोस में TOC के लिए 31 अक्टूबर तक मौका, फेल छात्र कैसे बचा सकेंगे साल… जानें

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.