Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 11:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत आने वाली है कोरोना का 99% खात्मा करने वाली यह दवाई
देश

भारत आने वाली है कोरोना का 99% खात्मा करने वाली यह दवाई

May 29, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। कोरोना काल में एक अच्छी खबर आई है. कनाडा की कंपनी सैनोटाइज (SaNOtize) ने दावा किया है कि उसने नाक से डालने वाला ऐसा स्प्रे बनाया है जो 99.99 फीसदी कोरोना वायरस को खत्म कर देगा. इतना ही नहीं सैनोटाइज की संस्थापक गिली गेलवे ने दावा किया है कि भारत जैसी बड़ी आबादी वाले देश में सिर्फ वैक्सीनेशन से मदद नहीं मिलेगी, वहां पर ऐसे नेजल स्प्रे की जरूरत भी होगी. हमारा नेजल स्प्रे यूके, अमेरिका, कनाडा, इजरायल और न्यूजीलैंड में क्लीनिकल ट्रायल्स में सफल रहा है. हम जल्द ही इसे भारत में लॉन्च करने की प्रक्रिया में लगे हैं.

सैनोटाइज (SaNOtize) ने कहा कि उनका नाक में डालने वाला स्प्रे हवा में ही कोरोनावायरस को खत्म करना शुरू कर देता है. इसके अलावा नाक के रास्ते वह फेफड़े तक को साफ करता है. जिन लोगों ने स्प्रे ट्रायल्स में भाग लिया, उनके शरीर में 24 घंटे में वायरस की कमी 1.362 दर्ज की गई थी. यानी एक ही दिन में वायरस की संख्या में 95 फीसदी की कमी. अगले 72 घंटों में यह बढ़कर 99 प्रतिशत हो जाएगी.

auto

भारत में भारत बायोटेक भी अपने नेजल स्प्रे कोरोफ्लू (CoroFlu) को लेकर काम कर रही है. गिली ने बताया कि फिलहाल हम भारत में इसे लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं. हम किसी क्षमतावान दवा कंपनी यानी पार्टनर की खोज में हैं. भारत की कई कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट में रुचि दिखाई है. कुछ बड़ी दवा कंपनियों के साथ हमारी बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है. जैसे ही पार्टनर मिलता है, हम भारत की सरकार से नेजल स्प्रे लॉन्च करने की अनुमति मांगेंगे. हम दवा का भारत पहुंचा देंगे. उसके बाद उसके उत्पादन और डिलीवरी की जिम्मेदीर भारत की दवा कंपनी की होगी.

गिली ने बताया कि नेजल स्प्रे का उपयोग संक्रमण से पहले, संक्रमण के दौरान और संक्रमण के बाद भी किया जा सकता है. इसमें कोई साइड इफेक्ट नहीं है. क्योंकि इसका रसायन यानी नाइट्रिक ऑक्साइड पहले से शरीर के हर कोने में मौजूद है. इसलिए इसे नाक में स्प्रे करते ही आपको अलग स्तर की सुरक्षा मिलेगी. जिसे संक्रमण से बचना है वो इसका उपयोग दिन में एक या दो बार कर सकते हैं. जो इलाजरत है वो 4 से 5 बार उपयोग कर सकते हैं. गंभीर रूप से कोरोना संक्रमित लोगों के लिए डॉक्टर तय करेगा कि इसका उपयोग करना है या नहीं.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, पांच पुलिसकर्मियों की हत्या का था आरोप
Next Article दर्दनाक: नाबालिग पर 114 बार चाकू से किया गया वार, हुई मौत

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.