WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जामताड़ा। साइबर पुलिस ने जामताड़ा, देवघर और धनबाद जिले से कुल पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना पर पांचों को एक होटल के पीछे से गिरफ्तार किया गया। साइबर डीएसपी मंजरुल होदा ने बताया कि पांचों साइबर अपराधी को जामताड़ा थाना क्षेत्र के दुमका रोड स्थित श्री होटल के पीछे से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों में नागेश्वर मंडल, कैलाश भंडारी, नदीम फैजल, प्रदीप गोराई और मोहम्मद तस्लीम अंसारी शामिल हैं। इनके पास से आठ मोबाइल सेट, 14 मोबाइल सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड बरामद की गयी है

