WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
राजस्थान। राजस्थान के कोटा में एक पति ने गुरुवार को अपनी पत्नी को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया. पत्नी को धक्का देने के बाद साली को फोन कर बताया और वहां से फरार हो गया.
कोटा के उद्योग नगर पुलिस स्टेशन ने इस मामले में केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि यहां गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे हंसराज बैरवा (45) और उसकी पत्नी निशा बैरवा (40) एक किराये का कमरा देखने गए थे.
इसी दौरान पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ, तब पति ने अपनी वाइफ को तीसरे फ्लोर से धक्का दे दिया. पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में लंबे वक्त से तनाव चल रहा था, पत्नी तो अपने मायके रहने आ गई थी.

