WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। प्रखंड़ के हरली पंचायत निवासी गणेश महतो इन दिनों खपरैल मिट्टी के जर्जर मकान में रहने को विवश है। मकान की हालत इतनी खराब है कि मकान कभी भी गिर सकता है। भय के साए में गणेश महतो के 5 सदस्यीय परिवार रात गुजार रहे हैं। गणेश महतो ने हरली पंचायत के ग्राम प्रधान सह मुखिया महेंद्र महतो से सरकार द्वारा मकान दिलाने की मांग की है।
मामले को लेकर ग्राम प्रधान महेंद्र महतो ने कहा कि गणेश महतो के पक्के मकान के लिए 3 साल में 7 ग्राम सभा में स्वीकृत होकर जिला भेजा गया था। प्रतीक्षा सूची में नाम है परंतु कई बार प्रयास के बावजूद अब तक मकान आवंटित नहीं हो पाया है।
सरकार से जल्द से जल्द मकान कि मांग की गई है।

