WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। बेरमो विधायक अनूप सिंह ने अपने विधायक मद से चन्द्रपुरा प्रखंड के रंगामाटी पूर्वी, रंगामाटी पश्चिमी, चंद्रपुरा, दुग्दा पश्चिमी, दुग्दा उत्तरी, दुग्दा पूर्वी, सिजुआ, तारमी व कुरुम्बा पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करते हुए ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस मौके पर महागठबंधन के नेता और स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे।
इस मौके पर विधायक अनूप सिंह ने लोगों से अपील किया कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। हम सभी मिलकर इस महामारी को दुबारा मात देंगे।

