WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गाजियाबाद। गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र में शराब के गोदाम से शराब लेकर चले टाटा 407 को अज्ञात बदमाशों ने हाईजैक किया. बदमाशों ने चालक और परिचालक के मोबाइल लूट लिए और दोनों को लोनी इलाके में उतार कर ट्रक लूटकर फरार हो गए. आगे जाकर रिस्तल गांव के पास ट्रक पलट गया और बदमाश उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए. बस फिर क्या था आसपास के रहने वाले लोगों और राहगीरों ने सड़क पर पड़ी शराब की बोतलों को लूटना शुरू कर दिया.
मौके पर पहुंची पुलिस को जब ट्रक में भरी शराब और ट्रक की पूरी जानकारी मिली तो पुलिस भी हैरान रह गई, क्योंकि ये ट्रक बदमाश लूट कर भाग रहे थे पर रास्ते में ट्रक पलट गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. पुलिस अफसरों का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है.

