Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 07:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ज़रूरतमंदों के बीच किया गया कच्चा अनाज व मास्क का वितरण
झारखंड

ज़रूरतमंदों के बीच किया गया कच्चा अनाज व मास्क का वितरण

June 1, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग। नर सेवा नारायण सेवा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कटकमदाग प्रखंड स्थित नावाडीह ग्राम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व भारतीय जनता मजदूर मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष केपी ओझा के आवास के समीप 50 गरीब परिवारों के बीच भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सह भारतीय जनता मजदूर मंच के जिला अध्यक्ष टोनी जैन के नेतृत्व में कच्चा अनाज तथा मास्क का वितरण किया गया। इस दौरान सभी परिवार के सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही हम गरीबों को विपरीत परिस्थिति में काम आते हैं।

जब कभी भी हम लोगों का संकट आता है तो सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही मदद के रूप में अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं। सभी लाभान्वित परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और खास तौर से टोनी जैन को दिल से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर टोनी जैन ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और इस विकट परिस्थिति में जिन परिवारों के घरों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, अगर हम लोगों के द्वारा थोड़ा सा भी लाभ हम जरूरतमंदों तक पहुंचा सके तो यह हमारा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से आत्मा को संतुष्टि मिलती है। आगे उन्होंने कहा कि हम और हमारे लोग अपने क्षेत्र की जनता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और यह कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा। इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केपी ओझा, सुमन कुमार पप्पू भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री प्रियंवादा व सोनू गुप्ता एवं चेतन जैन भी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगांजा फूंकते पकड़ा गया यह दिग्गज क्रिकेटर, उसके बाद उड़ाये 6 गेंदों में 6 छक्के
Next Article एनएसएस एवं यूनिसेफ ने आयोजित किया ‘मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन’ विषय को लेकर राज्य स्तरीय ओरियंटेशन वेबिनार

Related Posts

Headlines

स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

May 7, 2026
Headlines

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

May 7, 2026

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026

राशिफल @ 07 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 7, 2026

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.