WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। प्रखंड अंतर्गत हरली पंचायत स्थित हरली पैक्स भवन में किसानों के बीच अनुदानित दर पर बीज वितरण का शुभारंभ किया गया।
पैक्स अध्यक्ष चुरामन महतो ने बताया कि 50प्रतिशत अनुदानित दर पर किसानों को धान, मक्का एवं मूंगफली का बीज वितरण किया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि पंसस उपेंद्र कुमार, त्रिवेणी महतो एवं पूर्व मुखिया विगेश्वर महतो के अलावे अन्य प्रबुध किसानों के द्वारा बीज का शुभारंभ किया गया।
मौके पर पंसस उपेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष चुरामन महतो , त्रिवेणी महतो ,पूर्व मुखिया विगेश्वर महतो ,सबुर महतो, दिनेश्वर कुमार, विजय कुमार, मनोज महतो, गुरु दयाल महतो के अलावे अन्य कई किसान उपस्थित थे।

