WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। खूँटी रांची के मुख्य सड़क में दो अलग अलग जगहों में दो सड़क दुर्घटना हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दोनों रांची जिला निवासी हैं।
एक घटना कालामाटी के पास और दूसरा हुटार के टोयांटोली के पास हुई।
मामला बुधवार की शाम की है।
कालामाटी के पास एक हाईवा डम्फर ने पीछे से वाहन को धक्का मारा। जिससे टेम्पु में सवार राँची के इरगुटोली निवासी संजय महली का देहान्त हो गया।
वहीं, खूँटी टोयांटोली के पास खूँटी के सूंटी स्थित राजू लोहरा अकेले अपना घर कांके लौट रहा था। इसी क्रम में पीछे से किसी वाहन ने आकर उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका देहांत हो गया।

