WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मुंबई। भाजपा और शिवसेना के करीब आने की अटकलों के बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है.
अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना मिलकर सरकार बना सकते हैं.
हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, इसके बाद से ही दोनों पूर्व सहयोगियों के नजदीक आने की अटकलें शुरू हो गई हैं.
अठावले ने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की है और जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी बैठक की जाएगी.
मंत्री रामदास अठावले के इस बयान से कांग्रेस की परेशानी बढ़ना तय है. महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस भी शामिल है.

