WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड के लिए शनिवार का दिन सुखद और संतोष देने वाला था। कोरोन महामारी की दूसरी लहर में शनिवार को पूरे राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपनी भावनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त की।
सीएम ने कहा कि आप सभी के सहयोग और सतर्कता के बिना यह संभव नहीं था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर मैं राज्य की जनता और दिन-रात मेहनत करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, शासन-प्रशासन में अधिकारियों और कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को धन्यवाद देते हुए सभी को जोहार करता हूँ।
साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि साथियों, खतरा अभी टला नहीं है। सावधान रहें, सतर्क रहें।
ज्ञात हो कि झारखंड में रिकवरी रेट 97.36% पर पहुंच गया है। वहीं एक्टिव मरीज सिर्फ 3966 हैं।

