WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। मुरहू प्रखण्ड अंतर्गत इट्ठे गनालोया सड़क पर दुलूवा टोंगरी के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुई।
इसमें रनिया के लोहागाड़ा निवासी विजय कांसी विगत बुधवार को किसी कार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
दरअसल, व्यक्ति अपने ससुराल जा रहा था और इसी बीच रास्ते में एक अल्टो जे एच 01एएल 9433 ने उसे धक्का मार घायल कर दिया।
पथिकों और अन्य लोगों की मदद से घायल को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। इसे फिर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। अभी वर्तमान में विजय कांसी को होश आ गया है और वह ठीक है।


