Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 07:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झामुमो व कांग्रेस की नीयत सेवा नहीं, गरीबों को लूटना था: रघुवर दास
झारखंड

झामुमो व कांग्रेस की नीयत सेवा नहीं, गरीबों को लूटना था: रघुवर दास

September 27, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस की नीयत गरीबों की सेवा नहीं बल्कि यहां के गरीबों को लूटना था। 2014 के बाद आपके सहयोग से गरीबों की सरकार बनी। ये सरकार गरीबों के प्रति समर्पित सरकार है। तभी तो सरकार की सभी योजनाएं गरीबों को केंद्रित कर बनाई गई हैं। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य आपसे रूबरू होना और आपको सरकार द्वारा पांच वर्ष में किये गए कार्यों का हिसाब देना है।

दास शुक्रवार को कोल्हान प्रमण्डल में आयोजित जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन पटमदा में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे याद है उस समय मैं भाजपा का महामंत्री था तो पटमदा आना होता रहता है । उस समय इस सड़क की क्या हालत थी और आज के हालात देख लें। क्या परिवर्तन आया है। आज यहां आवागमन के लिए सुदृढ़ सड़क का निर्माण किया गया।

auto

पटमदा में ग्रिड का निर्माण जल्द पूरा होगा

रघुवर दास ने कहा कि अभी बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। पटमदा में भी ग्रिड निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। ग्रिड प्रारम्भ होने से पटमदा समेत आसपास के क्षेत्र में बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। बिजली के बिना विकास संभव नहीं है किसानों के लिये भी अलग से फीडर की व्यवस्था हो रही है। फीडर के माध्यम से किसानों को। कृषि कार्य के लिए 6 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराया जाएगा।

कोल्ड स्टोरेज का संचालन किसान स्वयं करें

रघुवर दास ने बताया कि पटमदा में सब्जियां अधिक मात्रा में होती हैं। यहां बन रहे कोल्ड स्टोरेज के संचालन यहां के किसान समिति गठित कर करें और अपनी सब्जियों को संरक्षित करें। सरकार किसानों को कम पानी में अधिक उत्पादन एवं कृषि की नवीन तकनीक से अवगत कराने के उद्देश्य स्वयं उन्हें इजरायल भेज चुकी है। पटमदा के भी एक किसान को इजरायल भेजा गया था। पटमदा के किसानों से अनुरोध करता हूं कि आप उन्नत खेती की ओर अग्रसर हों।

सरकार अनुदान पर कृषि करने के लिए मशीन उपलब्ध कराएगी

आपको कृषि कार्य में संसाधन जुटाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ दिया जा रहा है। पटमदा के छूटे हुए किसान भी योजना का लाभ लें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरोजगार सेवक घूस लेते गिरफ्तार
Next Article भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त, विपक्ष में गठबंधन को लेकर ऊहापोह

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.