WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। जिले के सयको थानांतर्गत जिकीलता गांव के पास अज्ञात एक टेंपो के धक्के से महिला घायल हो गयी। आपाधापी में लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और तुरंत ही 108 एंबुलेंस के द्वारा महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
लगभग 50 वर्षीय महिला रामदी मुण्डा अपने बेटी के साथ सारिदकेल से अपने गांव उबरु गांव जा रही थी। इसी क्रम में सामने से आ रही टेम्पू के धक्के से महिला की टेम्पू टकराने से वह जख्मी हो गयी। उसके सर, चेहरा आदि में गंभीर चोट लगी है।
घायल रामदी की बेटी सोम्बारी ने बताया कि टेम्पु ने बहुत तेज स्पीड से आकर टक्कर मारा और उसकी माँ घायल हो गयी।

