Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 03:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो पत्नियों में बंटा पति, 3-3 दिन पत्नियों के साथ और एक दिन मां-बाप के पास रहेगा, तीसरी पत्नी को इस बात की खबर नहीं
देश

दो पत्नियों में बंटा पति, 3-3 दिन पत्नियों के साथ और एक दिन मां-बाप के पास रहेगा, तीसरी पत्नी को इस बात की खबर नहीं

June 20, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामपुर। मामला रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के दौकपुरी टांडा गांव का था। गांव निवासी युवक तकमील अहमद चंडीगढ़ में बाल कटिंग का काम करता था। फेसबुक पर युवक की दोस्ती आसाम की युवती परवीन से हुई।

युवक ने खुद को बिना शादीशुदा बताया तो युवती आसाम से उसके पास चंडीगढ़ आ गई। तीन महीने साथ रहने के बाद युवक बिना बताए अपने गांव को चला आया। एक महीने तक जब युवती की युवक से बात ना हुई तो वह भी वापस आसाम चली गई।

auto

अपने घर ना जाकर युवती किसी किराए के मकान में रहने लगी। 6 महीने के बाद युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। बिन ब्याही मां बच्चे के पिता को लेकर अंदर ही अंदर घुटने लगी। बच्चा जब 3 महीने का हुआ तो उसके पिता को ढूंढने का संकल्प लेकर घर से निकल पड़ी।

कई महीने इधर-उधर ठोकरे खाने के बाद युवती रामपुर पहुंची। महिला आयोग और पुलिस की मदद से युवती आरोपी युवक तक पहुंच गई। रामपुर वन स्टॉप सेंटर में पहली पत्नी से हुए समझौते के बाद बिन ब्याही बच्चे की मां को उसका पति मिल गया।

गांव निवासी पूर्व प्रधान मुरारीलाल ने बताया दोनों पत्नियों में हुए समझौते के बाद निकाह करा दिया गया है। बिन ब्याही बच्चे की मां निकाह के बाद पति के घर आ गई। लेकिन पहली पत्नी के बीच कोई मनमुटाव ना हो पंचों ने दोनों पत्नियों के बीच दिनों का बंटवारा कर दिया।

समझौते में तय हुआ युवक सोमवार मंगलवार बुधवार पहली पत्नी के साथ रहेगा। जबकि बृहस्पतिवार शुक्रवार और शनिवार दूसरी पत्नी के साथ। शेष बचा एक दिन रविवार को युवक अपने माता-पिता की खिदमत करेगा।

युवक ने पहली शादी 3 साल पहले बेंगलुरु में की थी। बेंगलुरु में काम करते समय मैसेंजर पर उसकी दोस्ती रुद्रपुर की लड़की से हुई। बात आगे बढ़ी तो युवती रुद्रपुर से बेंगलुरु पहुंच गई और कुछ सम्मानित लोगों ने उनका निकाह कराया। जबकि दूसरी युवती फेसबुक से दोस्ती के बाद पत्नी बनी।

ग्रामीणों के मुताबिक युवक की तीसरी पत्नी हल्द्वानी में रहती है। युवक की हकीकत जिस दिन तीसरी पत्नी को मालूम होगी वह भी गांव दौकपुरी टांडा पहुंच जाएगी। फिलहाल यह तो उसके आने पर ही सिद्ध होगा।

  read more – आधी रात आया फोन और टीम के साथ निकल पड़े DSP, फिर क्या हुआ… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजीवन में समत्व ही योग है
Next Article सावधान: अगर जिले में मिले इतने केस तो लगा दिया जाएगा लॉकडाउन

Related Posts

Headlines

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026
झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.