Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 11:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लातेहार में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, गुस्से में लोगों ने शुरू की सड़क जाम की तैयारी
Headlines

लातेहार में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, गुस्से में लोगों ने शुरू की सड़क जाम की तैयारी

July 24, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लातेहार। चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेटर नदी के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में रामकुमार गंझु(25), राजेश गंझु (20), और तेतर गंझू (25) शामिल हैं ।सभी बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा गांव के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंदवा फुटबॉल खेलने आए थे। शुक्रवार की देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीनों वापस अपने घर आरा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। इससे मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

देर रात होने के कारण रास्ते पर आवागमन नहीं होने से घायलों को सही समय पर उपचार नहीं मिल पाया। इस कारण दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बाद में घटना की जानकारी कुछ लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल राजेश को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया , जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया ।

लेकिन रिम्स जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना के बाद लोगों में आक्रोश, सड़क जाम की तैयारी

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा होता जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लोग सड़क जाम करने की तैयारी में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहनों के अनियंत्रित चलने के कारण इस रास्ते पर अक्सर दुर्घटना होती है। परंतु प्रशासन इस पर अंकुश लगाने के प्रति कोई कार्यवाही नहीं कर रही है ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के इन जिलों में बिना लक्षण के 50 फीसदी से ज्यादा आबादी हो चुकी है कोरोना संक्रमित, नही लगी किसी को भनक
Next Article अपने गुरुओं और प्रियजनों को गुरु पूर्णिमा पर इन संदेशों से दें बधाई

Related Posts

Headlines

आदिवासी नेत्री निशा भगत मौ’त मामले की अब CBI करेगी जांच, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

November 10, 2026
Headlines

हॉर्न बजाया तो भड़के, गाली-गलौज के बाद सीने में उतार दिया छुरा, 4 अरेस्ट

November 10, 2026
Headlines

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026

आदिवासी नेत्री निशा भगत मौ’त मामले की अब CBI करेगी जांच, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

November 10, 2026

हॉर्न बजाया तो भड़के, गाली-गलौज के बाद सीने में उतार दिया छुरा, 4 अरेस्ट

November 10, 2026

गांव की चौपाल पर सुलझ रहे झगड़े, बिहार की ग्राम कचहरियों ने 49 हजार परिवारों को दिलाया न्याय

November 10, 2026

जयंती पर याद किये गये डॉ सच्चिदानंद सिन्हा, सीएम सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.