Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 12:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमित शाह का अहमदाबाद को दिवाली तोहफा, 800 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण
देश

अमित शाह का अहमदाबाद को दिवाली तोहफा, 800 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

October 26, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

अहमदाबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को अहमदाबाद के साउथ बोपल में आयोजित एक कार्यक्रम में अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें शहर का सबसे लंबा अंजलि ब्रिज भी है, जिसकी लम्बाई करीब सवा किलोमीटर है। इसके अलावा उन्होंने 5 मल्टीलेवल पार्किंग तथा सरदार पटेल रिंग रोड पर दो ब्रिज और साबरमती रिवरफ्रंट पर निर्मित चिल्ड्रन पार्क का भी लोकार्पण किया।

अमित शाह ने इस अवसर उपस्थित अहमदाबाद के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना देश के लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि आज जिन 4439 मकानों के लिए ड्रा निकाला गया, यह इसी की प्रतीक है। विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा, “जब विपक्ष सरकार की आलोचना करता है, तो मैं इसे स्वीकार करता हूं लेकिन 55 साल से एक ही परिवार सत्ता में था, तब उसने यह काम क्यों नहीं किया ?”

उन्होंने कहा कि दुनिया में मोदी की वाहवाही कांग्रेस को हजम नहीं होती है। ये वाहवाही मोदी की नहीं बल्कि देश के 135 करोड़ लोगों की की जा रही है। जब मौनी बाबा मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो आतंकवादी किसी भी समय पाकिस्तान से देश में प्रवेश कर जाते थे। आज प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को कोई भी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से छूट दे रखी है। सरदार पटेल के साथ 70 साल से हो रहे अन्याय को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की स्थापना करके खत्म कर दिया गया है। कश्मीर को भी देश में जोड़ा गया है जो कि सरदार पटेल का आखिरी सपना था। अभी कश्मीर में पूरी तरह से शांति है। एक भी गोली नहीं चली है। मैं आपको एक सांसद के रूप में विश्वास दिलाता हूं कि जब मैं 5 साल बाद वापस आऊंगा, तब तक मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र को इतना विकसित कर दूंगा, जिसे आप सब देख और महसूस कर सकेंगे।

अमित शाह ने इस अवसर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5वें चरण में आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों के लिए 4439 ईडब्ल्यूएस मकानों का ड्रा किया और 1260 मकान लोगो को समर्पित किये। पालडी विस्तार में अंजलि क्षेत्र में 99 करोड़ की लागत से बने 1.21 किमी लंबे चार-तरफा फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। साबरमती रिवरफ्रंट में 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन किया | चिल्ड्रन पार्क में 327 वर्ग मीटर जगह पर रोशनी के साथ एक फव्वारा स्थापित किया गया है। इसके अलावा यहां मंडप और बैठने की व्यवस्था भी की गई है। चांदलोड़िया वार्ड में अहमदाबाद नगर निगम के बनाए जाने वाले कार्यालय, मल्टी लेवल पार्किंग, जोधपुर, गोता, थलतेज, सरखेज वार्ड में स्विमिंग पूल, व्यायामशाला और टेनिस कोर्ट का भूमिपूजन किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में छह माह के बच्चे का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
Next Article दिव्यांगजनों की सेवा समाज की सबसे बड़ी सेवा : राष्ट्रपति

Related Posts

देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

100 अंकों के फार्मूले से नपे बैंक, SBI-केनरा रेड जोन में; विकास आयुक्त बोले- बिहार का पैसा…

October 24, 2026

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.