Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 01:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में छह माह के बच्चे का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
झारखंड

रांची में छह माह के बच्चे का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

October 25, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के सिरकाडीह के एक घर में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने छह महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया। घटना गुरुवार देर रात की है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 6 माह के बच्चे अंकित का दो नवंबर को अन्नप्राशन था। 10 हथियारबंद अपराधी झूलन साहू के घर पहुंचे और उसके पिता दया और मां काजल देवी को कब्जे में ले लिया। झूलन की पत्नी अंबिका देवी के विरोध करने पर अपराधियों ने उसे हथियार का भय दिखाया। इस दौरान अपराधियों ने खाना बनाने को कहा। अंबिका अपने छह माह के बच्चे अंकित को उसकी दादी काजल के गोद में रखकर खाना बनाने लगी। थोड़ी देर बाद अपराधियों ने बच्चे को गोद में ले लिया और काजल देवी को अंदर के कमरे में बंदकर दिया। खाना बनाने के दौरान लाइट चली गई। इसी दौरान अपराधी बच्चे को लेकर फरार हो गए।

अवर निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अंबिका और झूलन ने 2014 में प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक डेढ़ साल की बच्ची अंकिता है और छह माह पहले एक बेटा हुआ था, जिसका नाम अंकित है। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार से जानकारी ली गई है। अपहरण की आशंका को देखते हुए पुलिस आसपास के इलाकों में बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबेमौसम की बारिश से गति मंद पड़ी चाक की दीए बनाना ही नहीं सुखाना भी हुआ मुश्किल
Next Article अमित शाह का अहमदाबाद को दिवाली तोहफा, 800 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
Headlines

सितंबर में ही लिखी जा चुकी थी कांके में डकैती की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

October 23, 2026
Headlines

गुमला में PLFI को तीखी चोट, एसपी के चक्रव्यूह में फंसा खूंखार जोनल कमांडर

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

100 अंकों के फार्मूले से नपे बैंक, SBI-केनरा रेड जोन में; विकास आयुक्त बोले- बिहार का पैसा…

October 24, 2026

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.