Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 12:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हैट्रिक बनाने के लिए राजपलिवार की राह में कई रोड़े
झारखंड

हैट्रिक बनाने के लिए राजपलिवार की राह में कई रोड़े

November 5, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मधुपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनावी मुकाबला

देवघर। झारखंड विधानसभा चुनाव तिथि घोषित होते ही देवघर जिले अंतर्गत मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सीट को हथियाने के लिए झामुमो जहां ताल ठोक रहा है। वहीं भाजपा के श्रममंत्री राजपलिवार अपनी जीत का परचम लहराने के लिए विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

auto

कभी झामुमो की परम्परागत मानी जाने वाली मधुपुर सीट पर झामुमो से पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी प्रतिनिधित्व करते थे, लेकिन गत चुनाव में भाजपा के राजपलिवार ने उन्हें 6884 वोटों के अंतर से पराजित कर भाजपा का परचम लहराया था। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजपलिवार को 74325 मत जबकि झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी को 67441 वोट प्राप्त हुए थे। झाविमो के सहिम खां यहां तीसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें कुल 25756 मत प्राप्त हुए थे। कांग्रेस के फैयाज कैसर को मात्र 8937 मत प्राप्त हुए थे।

यह सीट पूर्व में कांग्रेस की मानी जाती रही थी लेकिन बाद में झामुमो और भाजपा के बीच उठापटक होती रही। 1972 के विधानसभा चुनाव में डॉ. अजित कुमार बनर्जी जनसंघ तथा 1977 के चुनाव में पुनः डॉ. अजित कुमार बनर्जी जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत कर यहां का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके बाद इस सीट पर झामुमो का कब्जा रहा जिसे 2014 के चुनाव में राजपलिवार ने तोड़ा।

श्रममंत्री राजपलिवार के विकास की दावों की बात करें तो इसमें कोई शक नहीं कि मधुपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में विकास के कई काम हुए हैं। बड़े पुल-पुलिया, ओवरब्रिज ,पेयजलापूर्ति की बड़ी योजनाओं के साथ देवघर-मधुपुर सड़क सहित कई और विकास के कार्य धरातल पर दिखाई पड़ रही है। वैसे, इसबार यहां का राजनीतिक परिदृश्य दिलचस्प नजर आ रहा है। कांग्रेस के देवघर जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय कांग्रेस के टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गंगा नारायण सिंह अपनी छवि के बूते सभी प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अगर विपक्षी दलों का गठबंधन हुआ तो मुकाबला दमदार होगा लेकिन अगर विपक्ष में बिखराव हुआ तो भाजपा पुनः सशक्त दावेदार होगी। राजपलिवार 2009 एवं 2014 के बाद यहां से हैट्रिक बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। वहीं विपक्ष अपना झंडा बुलंद करने के इरादे जता चुका है। परिणाम चाहे जो हो लेकिन मुकाबला दिलचस्प होगा, इसकी पूरी संभावना है। मधुपुर में चौथे चरण में चुनाव होना है।

मधुपुर विधानसभा सीट

वोटर-302143

महिला मतदाता-141258

पुरुष मतदाता-160885

गत चुनाव में मत प्रतिशत-71%

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘ये साली आशिकी’ का ट्रेलर आउट, 22 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
Next Article गिरिडीह : महिला ने खुद को जिंदा जलाया, मौत

Related Posts

Headlines

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026
Headlines

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026
झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026

राशिफल @ 19 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 19, 2026

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.