Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 05:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पति-पत्नी व दो मासूमों की एक साथ उठी अर्थी
Headlines

पति-पत्नी व दो मासूमों की एक साथ उठी अर्थी

August 24, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

झांसी। कहते है जीवन की यात्रा कोई ठिकाना नहीं होता। इसका उदाहरण जिले के एक गांव में देखने को मिला। रक्सा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ही परिवार के सभी 04 लोगों के अंतिम संस्कार के चलते पूरा गांव गमगीन हो गया। कल तक जहां खुशियां ही खुशियां नजर आ रही थी, आज गम के अलावा कुछ था तो आहें व सन्नाटा पसरा नजर आ रहा था।

पुनावली कला गांव निवासी 28 वर्षीय रिंकू, उसकी पत्नी 24 वर्षीय लक्ष्मी देवी, 08 वर्षीय पुत्री वैष्णवी व 04 वर्ष के मासूम मातादीन की अर्थियां घर से एक साथ उठी। इस दर्दनाक घटना में असमय पूरे परिवार के काल के गाल में समा जाने से पूरा गांव में मातम पसर गया। लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। जिस उम्र में बच्चे अपने बुजुर्गों की आंख का तारा कहे जाते हैं उस समय उनका इस दुनिया से चला जाना अपने आप में वीभत्स घटना रही। परिजनों का रो-रोकर बुला हाल हो गया। पति और पत्नी को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गई। वहीं दोनों मासूमों को भी पास में ही दफनाया गया।

गांव के प्रधान राजा गुर्जर ने बताया कि बीते रोज रिंकू अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पुनावली कला से मप्र के बिलोनी गांव निवासी लक्ष्मी के मामा के जा रहे थे। इसी दौरान दतिया के जिगना थाना की उद्गुवां चौकी स्थित कलोथरा के पास उसकी गाड़ी का भारी वाहन से टकराव हो गया था। घटना में रिंकू व उसके मासूम पुत्र मातादीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि पत्नी व बेटी को गंभीर अवस्था में उपचार को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। आज पत्नी और बेटी की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम के बाद विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। इस हृदय विदारक घटना को देख पूरा गांव फफक कर रो पड़ा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमेरिका को तालिबान ने दी धमकी, कहा 31 अगस्त तक हटा ले सैनिक वरना …
Next Article डाक विभाग में 4264 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए नौकरी का बड़ा मौका

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.