Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 2 बैंकों पर आरबीआई ने लगाया जुर्माना, जानें खाताधारकों को कोई नुकसान तो नहीं?
देश

नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 2 बैंकों पर आरबीआई ने लगाया जुर्माना, जानें खाताधारकों को कोई नुकसान तो नहीं?

August 24, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली।  भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के दो बैंकों पर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में भारी भरकम जुर्माना लगाया है। इन दोनों बैंकों में से एक धनलक्ष्मी बैंक पर 27.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है वहीं गोरखपुर के पूर्वोत्तर और मध्य पूर्वी रेलवे कर्मचारियों के बहुराज्यीय प्राथमिक सहकारी बैंक पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इन दोनों बैंकों पर ये जुर्माना बैंकिंग से जुड़े अलग-अलग नियमों का उल्लंघन करने की वजह से लगाया गया है। धनलक्ष्मी बैंक को ‘जमाकर्ताओं की शिक्षा एवं जागरुकता कोष योजना’ से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक ने दंडित किया है। केंद्रीय बैंक के बयान में बताया गया है कि धनलक्ष्मी बैंक ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम- 1949 की एक धारा का उल्लंघन किया था। इसके साथ ही बैंक प्रबंधन इस धारा के पालन के प्रति भी गंभीर नहीं था। इसी वजह से उस पर 27.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इसी तरह गोरखपुर स्थित पूर्वोत्तर और मध्य पूर्वी रेलवे कर्मचारियों के बहुराज्यीय प्राथमिक सहकारी बैंक पर आर्थिक स्थिति से संबंधित देश के शीर्ष बैंक की रिपोर्ट के तहत जारी निर्देशों का पालन नहीं करने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने 31 मार्च 2019 को इस बैंक की आर्थिक हालात के आधार पर जारी की गई केंद्रीय बैंक की रिपोर्ट के तहत दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण दंडित किया है।

आरबीआई के बयान में स्पष्ट किया गया है कि बैंक की रिपोर्ट के आधार पर इस सहकारी बैंक को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद आरबीआई के पास इस मामले की सुनवाई भी हुई, जिसमें निष्कर्ष निकाला गया कि सहकारी बैंक ने केंद्रीय बैंक के निर्देशों का पालन नहीं किया था। इसी निष्कर्ष की वजह से आरबीआई ने इस प्राथमिक बैंक पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

बता दें कि पिछले महीने ही भारतीय रिजर्व बैंक ने साइबर सिक्योरिटी फ्रेमवर्क से जुड़े अपने निर्देशों और कुछ अन्य प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में एक्सिस बैंक पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके अलावा जुलाई की शुरुआत में भी भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत देश के 14 बैंकों पर कर्ज से जुड़े कुछ नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 50 लाख रुपये से लेकर दो करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया गया था।

इस जुर्माने से किसी भी ग्राहकों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपारा शिक्षक संघ की मांग, ‘प्रस्तावित नियमावली पर संघ की राय लेकर कैबिनेट की मुहर लगाएं’
Next Article इस बात का था शक तो पति ने पत्नी की गला रेतकर किया हत्या का प्रयास

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.