Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 08:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अपना बाल खाती है ये लड़की, ऑपरेशन के वक्त पेट में 2KG की गांठ देख डॉक्टर भी हैरान
Headlines

अपना बाल खाती है ये लड़की, ऑपरेशन के वक्त पेट में 2KG की गांठ देख डॉक्टर भी हैरान

September 9, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

यूपी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची के पेट के ऑपरेशन करके करीब 2 किलो बालों की एक बड़ी गांठ को हटाया. लड़की दो साल से लगातार कमजोर हो रही थी. परिजनों ने उसके सिर से बाल झड़ते देखा, लेकिन पूछने पर लड़की कुछ नहीं बता पाई.

10 दिन पहले उसके पेट में तेज दर्द और तेज उल्टी हुई. परिजन बच्ची को बलरामपुर अस्पताल ले गए जहां सर्जरी विभाग के डॉ. एसआर समदार ने उसे देखा. अल्ट्रासाउंड की जांच में बच्ची के पेट में गांठ नजर आई. इसके बाद डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराने का फैसला किया. सीटी स्कैन में बड़ी गांठ दिखाई दी.

एंडोस्कोप में लड़की के पेट में एक ट्रॉयकोबेज़ार (बालों की गेंद) दिखी. यह गेंद करीब दो किलो की है. 20 सेंटीमीटर चौड़ी गांठ देखकर डॉक्टर हैरान रह गए. ऑपरेशन के बाद बच्ची को होश आया है, फिर पेट दर्द समेत अन्य समस्याओं से बच्ची को राहत मिली है.

झड़ रहे थे बाल, कुछ बोल नहीं रही थी लड़की

डॉक्टरों के मुताबिक, वह जन्म के समय से ही मानसिक बीमारी की चपेट में है. लड़की पिछले दो साल से काफी कमजोर हो रही थी. सिर के बाल अनायास ही झड़ रहे थे. पूछने पर वह कुछ नहीं बोल रही थी. 10 दिन पहले उसके पेट में तेज दर्द हुआ और उल्टी होने लगी.

डॉ. समदार के मुताबिक गुरुवार को करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चला. जिसमें बालों का एक गुच्छा बाहर निकाला गया था. पेट में बालों का गुच्छा गांठ में बदल गया था. धीरे-धीरे पेट से छोटी आंत तक का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया. इस वजह से खाना नीचे नहीं जा पा रहा था. यही वजह है कि करीब 32 किलो वजन के साथ लड़की कमजोर होती जा रही थी.

अपना बाल ही खाती थी लड़की

दूसरी ओर, जिस 17 वर्षीय लड़की का ऑपरेशन किया गया, वह ट्राइकोबेजोर रोग से पीड़ित थी. यह एक अजीब तरह का रोग है, जिसमें रोगी अपने ही बाल तोड़कर खाता है. इसे मेडिकल साइंस की भाषा में ट्राइकोबेज़ार कहते हैं. यह एक बहुत ही दुर्लभ और जटिल बीमारी है.

डॉक्टर्स ने बताया कि मरीज के पेट में बालों का गुच्छा था और इंसानी पाचन के कारण बाल पच नहीं पाते, जिससे पेट में बाल जमा होने लगते हैं. इसका इलाज सर्जरी से ही होता है. यह भी देखा गया है कि ऐसे रोगियों में मानसिक रोगों के लक्षण भी पाए जाते हैं. इससे रोगी अपने बालों को खाने लगता है.

खास बात यह है कि जांच से लेकर बच्ची का ऑपरेशन तक सब नि:शुल्क किया गया. डॉ. एसके सक्सेना, स्टाफ नर्स मीणा, रेजिडेंट विवेक, एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. पीयूष और डॉ. नुरुल हक, डॉ. समद्दर, सीनियर सर्जन की टीम में इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के लोगों को हेमंत सरकार के तरफ से मिला बड़ा तोहफा, जानें पूरी खबर
Next Article हरतालिका तीज पर भूल कर भी न करें ये काम, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.