Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 05:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इतिहास के पन्ने: आज से 56 साल पहले भारत ने पाकिस्तान को चटाया था धूल
Headlines

इतिहास के पन्ने: आज से 56 साल पहले भारत ने पाकिस्तान को चटाया था धूल

September 6, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। 1965 के युद्ध का अहम दिनः कश्मीर पर सैन्य कब्जे के शातिराना इरादे से पाकिस्तान की अयूब खान सरकार ने अगस्त 1965 में कश्मीरी वेशभूषा में 26-30 हजार सैनिकों को नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय कश्मीर में भेज दिया। मुहिम का नाम दिया- ऑपरेशन जिब्राल्टर। शुरुआत में पाकिस्तान ने टिथवाल, उरी और पुंछ में बढ़त बना ली। पाकिस्तान को झटका तब लगा जब भारत ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर हाजी पीर पर कब्जा कर लिया। जिब्राल्टर के घुसपैठिये सैनिकों का रास्ता भारत के कब्जे में आने से पाकिस्तान सकते में गया।

ऑपरेशन जिब्राल्टर फेल हो चुका था। मुजफ्फराबाद पर दबाव कम करने के लिए पाकिस्तान ने इसके बाद शुरू किया- ऑपरेशन ग्रैंड स्लैम। इससे भारत को शुरुआती नुकसान उठाना पड़ा। पाकिस्तान ने पंजाब और श्रीनगर के हवाई ठिकानों पर हमला कर दिया। जिसके जवाब में तत्कालीन लालबहादुर शास्त्री की अगुवाई वाली सरकार ने पंजाब सीमा में नया मोर्चा खोलकर लाहौर पर हमला करने का फैसला किया जो आगे चलकर तुरुप का पत्ता साबित हुआ।

6 सितंबर 1965 को भारत ने अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पारकर पश्चिमी मोर्चे पर हमला कर युद्ध की आधिकारिक शुरुआत कर दी। भारत की 15वीं पैदल सैन्य इकाई ने दूसरे विश्वयुद्ध के अनुभवी मेजर जनरल प्रसाद के नेतृत्व में इच्छोगिल नहर के पश्चिमी किनारे पर पाकिस्तानी प्रतिरोध का सामना किया। भारतीय जवान बरकी गांव के करीब नहर पार करने में कामयाबी हासिल की। इससे भारतीय सेना लाहौर हवाई अड्डे पर हमला करने की स्थिति में आ गयी। इसके कारण अमेरिका ने अपने नागरिकों को लाहौर से निकालने के लिए कुछ समय के लिए युद्धविराम की अपील की।

1965 का युद्ध पाकिस्तान ने शुरू किया था लेकिन खत्म भारत ने बहुत ही बहादुरी से किया। आगे चलकर दोनों देशों के बीच मशहूर ताशकंद समझौता हुआ। हालांकि इसी समझौते के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के रहस्यमय तरीके से निधन का प्रकरण सामने आया।

अन्य अहम घटनाएंः

1914ः फ्रांस और जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध शुरू।

1924ः इटली के तानाशाह मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।

1929ः मशहूर भारतीय फिल्म निर्माता यश जौहर का जन्म।

1958ः अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।

1972ः हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के उस्ताद अलाउद्दीन खान का निधन।

1988ः सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेलवे में कई पदों के लिए निकली भर्तियां, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन
Next Article राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, कौन सी मुसीबतों का करना होगा सामना

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.