Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 04:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अद्भुत: चिड़ियाघर से आ रही थी इंसानी बच्चे की रोने की आवाज, जाकर देखा तो निकला ये पक्षी, देखें वीडियो
Headlines

अद्भुत: चिड़ियाघर से आ रही थी इंसानी बच्चे की रोने की आवाज, जाकर देखा तो निकला ये पक्षी, देखें वीडियो

September 9, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। आप चिड़ियाघर में घूम रहे हों और अचानक से किसी बच्चे की जोर-जोर से रोने की आवाज आने लगे तो आप आसपास देखना शुरु कर देंगे. लेकिन आपको कोई भी बच्चा रोता हुआ नहीं दिखेगा. असल में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक ऐसा पक्षी है जो हूबहू इंसानी बच्चे की चीख-पुकार की तरह आवाजें निकालता है. पक्षी विज्ञानी इसे बहुत नकलची चिड़िया मानते हैं. यह इंसानी आवाजों की नकल करता है.

Lyrebird cry like human Baby

 

 

 

सिडनी स्थित तारोंगा जू (Taronga Zoo) में मौजूद इस पक्षी का नाम है ईको (Echo). यह इसका बुलाने वाला नाम है. जबकि इसे लायरबर्ड (Lyrebird) कहते हैं. इसका वैज्ञानिक नाम मेनुरा नोवेहोलांडे (Menura novaehollandiae) है. भूरे रंग की लंबी पूंछ वाला यह पक्षी में एक खासियत होती है कि यह इंसानी बच्चों की आवाजों की नकल कर लेता है. जैसे हमारे परिवार में रहते-रहते तोते बातचीत करने लगते हैं.

Lyrebird cry like human Baby

 

 

 

तारोंगा चिड़ियाघर ने हाल ही में ट्विटर पर ईको का वीडियो डाला, जिसमें यह बच्चे की तरह रो रहा है. यह आवाज सुनकर कोई कह ही नहीं सकता कि यह पक्षी इस तरह की हरकत भी कर सकता है. आपको यह लगेगा कि कोई इंसान का बच्चा जोर-जोर से रो रहा है. इसकी पूंछ एक वाद्य यंत्र लायर की तरह दिखता है. यह वाद्य यंत्र U आकार का होता है, इसे प्राचीन ग्रीस में बजाया जाता था. इसलिए इसका नाम लायरबर्ड रखा गया है.

Lyrebird cry like human Baby

 

 

ऑस्ट्रेलियन म्यूजियम के अनुसार लायरबर्ड मिमिक्री यानी आवाजों की नकल करने में एक्सपर्ट पक्षी होता है. इनके आसपास से आने वाली किसी भी तरह की आवाज की नकल करने में सक्षम होते हैं. यहां तक कि ये लकड़ी काटने वाली आरा मशीन, कार के इंजन, अलग-अलग जानवरों की आवाजें, कुत्तों को भौंकने की आवाजें और अन्य पक्षियों के आवाज की नकल भी कर लेता है.

Lyrebird cry like human Baby

 

 

 

तारोंगा चिड़ियाघर के यूनिट सुपरवाइजर लिएन गोलेबायोव्सकी ने कहा कि ईको (Echo) सात साल का है. ये पावर ड्रिल, फायर अलार्म और चिड़ियाघर में इमरजेंसी में बाहर निकलने की घोषणा की आवाज भी निकाल देता है. कई बार तो ये लोगों को देखते ही कहता है इवैक्यूएट नाऊ यानी तुरंत खाली करो. चिड़ियाघर में मौजूद इसकी देखरेख करने वाली कर्मचारी कहते हैं कि इसने ये सारी आवाजें निकालना लॉकडाउन के समय शुरु किया है.

https://twitter.com/tarongazoo/status/1432489666897453057?s=20

Lyrebird cry like human Baby

 

 

 

चिड़ियाघर के कर्मचारियों को इसकी आवाजें निकालने की वजह नहीं पता. लेकिन कभी-कभी चिड़ियाघर के कर्मचारी इसकी आवाजों से घबरा जाते हैं. नेशनल ऑउडुबॉन सोसाइटी के मुताबिक जब नर लायरबर्ड को संबंध बनाना होता है, तब ये जोर-जोर से अलग-अलग तरह की आवाजें निकालने लगता है. प्रजनन के समय में लायरबर्ड जून से अगस्त के बीच दिनभर में चार-चार घंटे गाता रहता है.

 

लायरबर्ड की अपनी कोई आवाज नहीं होती. ये हमेशा नकल की गई आवाजों से ही मादा को अपनी ओर बुलाता है. लेकिन कई बार ये ऐसी आवाजें निकालता है, जिससे इसके आसपास मौजूद इंसान डर जाते हैं. प्रसिद्ध प्रकृतिविद डेविड एटनबरो ने 1998 की सीरीज ‘द लाइफ ऑफ बर्ड्स’ ने ऐसे ही एक लायरबर्ड पर फिल्म बनाई थी, जिसमें वह कैमरा के क्लिक होने की आवाज निकाल रहा था. इसके अलावा कार के अलार्म और आरा मशीन की आवाज निकाल रहा था.

 

Lyrebird cry like human Baby

 

लायरबर्ड (Lyrebird) की आवाज नकल करने की विलक्षण प्रतिभा उसे अन्य पक्षियों से एकदम अलग बनाती है. साथ ही उसे धोखेबाज पक्षी भी कहा जाता है. हाल ही में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह भी देखा कि अगर इस पक्षी को किसी तरह का खतरा हो तो ये समूहों में रहने वाले पक्षियों की आवाजें निकालकर यह दर्शाता है कि इसके आसपास कई पक्षी हैं.

Lyrebird cry like human Baby

 

 

ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ वोलोनगॉन्ग की शोधकर्ता अनस्तासिया डैलजील ने कहा कि नर लायरबर्ड (Lyrebird) ध्वनियों का ऑक्रेस्ट्रा है. ये मादा को बुलाने के लिए ऐसी आवाजें निकालता है. या फिर जब मादा इसे छोड़कर चली जाती है, तब दुख में ऐसी आवाजें निकालता है. ये ऐसा इसलिए करता है कि ताकि मादा लायरबर्ड को यह लगे कि बाहर खतरा है, इसलिए वह इसके पास ही रुके.

Lyrebird cry like human Baby

 

 

मादा लायरबर्ड (Lyrebird) के पास भी यह काबिलियत होती है कि वो आवाजों की नकल कर सके लेकिन वो ये काम तब करती है, जब वह असुरक्षित महसूस करती है. इससे उसका शिकार करने वाला जीव घबरा जाता है और भाग जाता है. या फिर कन्फ्यूज हो जाता है कि मैं जिस पक्षी की तरफ जा रहा हूं…वहां से दूसरे जीवों की आवाजें कैसे आ रही हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleReliance Jio के इस प्रीपेड प्लान का नहीं है कोई मुकाबला, मिलता है 1095 GB डेटा
Next Article सपना चौधरी का निधन? सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही खबर

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.