Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 10:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा ने इस खिलाड़ी को मैदान में उतारा
Headlines

ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा ने इस खिलाड़ी को मैदान में उतारा

September 10, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की बहुचर्चित विधानसभा सीट भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। उनके खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल भाजपा उम्मीदवार होंगी। इसके अलावा शमशेर गंज से मिलन घोष और जंगीपुर से सुजीत दास को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

मालूम हो कि 2011 के उपचुनाव में भवानीपुर से ही ममता पहली बार विधायक निर्वाचित हुई थीं। इसके बाद 2016 में भी चुनाव जीती थीं। परंतु, 2021 में वह भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम से चुनाव लड़ी और हार गईं। इसके बाद भी उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। ऐसे में उन्हें पांच नवंबर तक हर हाल में विधानसभा की सदस्यता प्राप्त करनी है। भवानीपुर के अलावा 30 सितंबर को शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीट पर भी वोटिंग होगी।

भवानीपुर में माकपा ने श्रीजीव विश्वास को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि कांग्रेस ने पहले उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया था लेकिन अब पार्टी यहां से उम्मीदवार नहीं उतारने वाली है। जबकि ममता बनर्जी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरी भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से बंगाल में हुई हिंसा पर ममता सरकार को कोर्ट में लगातार घेरती रही हैं। वे भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार भी रह चुकी हैं। सुप्रियो की सलाह के बाद साल 2014 में वे भाजपा में शामिल हुई थीं।

ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में गए दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मुख्यमंत्री बने रहने के लिए छह माह के भीतर उनके लिए सदस्यता ग्रहण करना जरूरी है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article19 साल के बीए के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद
Next Article काम की तलाश में मजबूर मजदूर पहुँचते हैं खूँटी, काम न मिलने पर हो जाते हैं निराश

Related Posts

Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.