WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एसोसिएशन की एक अति महत्वपूर्ण बैठक महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रामगढ़ में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता, अजीत प्रसाद महतो द्वारा की गई और बैठक की शुरुआत अध्यक्षीय अभिभाषण के साथ हुआ।
बैठक में एसोसिएशन के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों व योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई एवं संचालित कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। तत्पश्चात आहूत बैठक में निम्नांकित बिंदुओं को उद्धृत किया गया:-
- राज्य एवं विश्वविद्यालय स्तर पर संघ को क्रियाशील व प्रभावकारी बनाना।
- एसोसिएशन के सक्रिय सदस्यों को चिन्हित कर इसे नए स्वरूप में पुनर्संरचित की जाए।
- एसोसिएशन का नया स्वरूप इस प्रकार होगा:-
- अध्यक्ष- अजीत जी
- उपाध्यक्ष- इंद्रजीत जी, हिमांशु जी
- सचिव- डॉ. रश्मि मैडम
- सह सचिव- प्रमोद जी, रमन जी, श्याम जी
- कोषाध्यक्ष- नवल जी
- सदस्य- बबलू जी, खालिद जी, सतीश जी, मनोज कुमार अग्रवाल, शंकर जी, अविनाश जी, राजेश जी
चयनित सदस्यों ने प्रदत्त जवाबदेहियों के लिए एसोसिएशन के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। इस प्रकार, अल्पाहार के साथ बैठक के समापन की घोषणा की गई

