WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी (हजारीबाग)। शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण के आरोपी शिव शक्ति पांडेय और सहयोगी पिता अर्जुन पांडेय को कटकमसांडी पुलिस हिरासत में लेकर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता युवती के बयान पर थाना कांड संख्या 168/2021 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दर्ज मामले में युवती ने युवक पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इधर युवक शिव शक्ति पांडेय द्वारा दूसरी शादी किए जाने के बाद पीड़िता युवती अपने आपको बिलकुल असहाय महसूस करते हुए थाने से न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक व युवक के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

