WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। सीआरपीएफ 94 बटालियन कोरबा सी कम्पनी में कार्यरत जवान सी शंकर की मंगलवार को लगभग दस बजे हार्ट अटैक से मौत हो गयी। जवान सी शंकर (32) सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोरबा के सीआरपीएफ कैंप में अन्य जवानों के साथ स्किल इम्प्रूवमेंट की ट्रेनिंग कर रहे थे। इसी क्रम में अचानक सी शंकर चक्कर खाकर बैठे-बैठे पीछे की ओर लुढ़क गए। अन्य जवान उन्हें अड़की प्रखण्ड के अस्पताल लेकर आए, लेकिन अड़की प्रखण्ड में उन्हें कोई सुविधा नहीं मिली।
इलाज नहीं मिलने पर जवान को खूंटी सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। बटालियन के कमांडेंट राधेश्याम सिंह की अगुआई में शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके पैतृक गांव मारनधल्ली, जिला धरमापुरी, तामिलनाडु भेज दिया गया।


