Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 02:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वायरल वीडियो में दावा: 3 लीटर से ज्यादा पानी पीना किडनी-हार्ट के लिए खतरनाक
Headlines

वायरल वीडियो में दावा: 3 लीटर से ज्यादा पानी पीना किडनी-हार्ट के लिए खतरनाक

September 25, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। पानी से होने वाले फायदों के बारे में हमें शुरुआत से ही बताया जाता रहा है. पानी न सिर्फ हमारी बॉडी को हाइड्रेट रखता है, बल्कि इसमें मौजूद गुणकारी तत्व भी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं. लेकिन एक वायरल वीडियो के मुताबिक, पानी की अतिरिक्त मात्रा भी शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.

इन दिनों कई हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को तीन लीटर या उससे ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं. लेकिन एक वायरल वीडियो में ऐसा दावा किया गया है कि पानी के कारण शरीर का ओवर हाइड्रेशन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. यह दावा न्यूट्रिशनिस्ट रेनू रखेजा ने consciouslivingtips नाम के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो में किया है.

Advertisement
https://swadeshtoday.com/wp-content/uploads/2021/09/241023859_638432820467222_7799818825861377236_n.mp4

इस वीडियो को अब तक करीब 33 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. रखेजा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘ओवरहाइड्रेशन के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट लेवल गिर सकता है. इसका स्तर घटने से सिरदर्द और मांसपेशियों में कमजोरी की शिकायत हो सकती है.’

इलेक्ट्रोलाइट में पोटाशियम, सोडियम और मैग्नीशियम होता है. यानी इलेक्ट्रोलाइट का लेवल घटने से इन तमाम पोषक तत्वों की भी कमी होती है. ये सभी चीजें हमारी किडनी और हार्ट (हृदय) के सही फंक्शन के लिए बहुत जरूरी होती हैं. इलेक्ट्रोलाइट का लेवल घटने से किडनी और हार्ट पर इसका बुरा असर पड़ सकता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक, ‘रोजाना अत्यधिक पानी पीने से आपकी कोशिकाएं ओवर सैचुरेटेड हो जाती हैं, क्योंकि वो पानी के मिनरल रेशियो को फिर से बैलेंस करने का प्रयास करती हैं.’ रखेजा ने इस वीडियो में ओवर हाइड्रेशन के और भी कई नुकसान बताए हैं. ओवर हाइड्रेशन ब्रेन फॉग, वेट गेन (वजन बढ़ना) और सिरदर्द की समस्या बढ़ा सकता है.

रखेजा ने पानी पीने को लेकर भी कुछ टिप्स भी अपने फॉलोअर्स के साथ साझा किए हैं. उनका सुझाव है कि इंसान को सिर्फ उसी वक्त पानी पीना चाहिए जब उसे प्यास लगती है. बाकी समय आप तरबूज, पालक या कुछ हरी सब्जियों की मदद से भी अपने शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं. जरूरत के हिसाब से नारियल पानी, चाय, कॉफी, जूस से भी बॉडी को हाइड्रेट किया जा सकता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBreaking: झारखंड के कई जिलों में चक्रवात का येलो अलर्ट, बादलों ने डेरा डाला
Next Article पिता की हैवानियत: महज 39 दिन के बच्चे की तोड़ दीं 71 हड्डियां, अब मिली ये सजा

Related Posts

Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Headlines

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.