Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 01:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अपने लड़ाकों की मौज-मस्ती से तंग तालिबान, जारी किया उनके खिलाफ ये फरमान
दुनिया

अपने लड़ाकों की मौज-मस्ती से तंग तालिबान, जारी किया उनके खिलाफ ये फरमान

September 28, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अफगानिस्तान। तालिबान अफगानिस्तान में रह रहे लोगों की सामान्य लाइफस्टायल पर तो अपने नियम और फरमान थोप ही रहा है, वहीं तालिबान का प्रशासन अपने ही लड़ाकों के लिए भी सख्त चेतावनियां जारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान ने अपने लड़ाकों को चेतावनी दी है कि टूरिस्ट स्पॉट्स पर जाकर ना तो इंजॉय किया जाए और ना ही सेल्फी क्लिक कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाए क्योंकि ऐसा करना इस आतंकी संगठन की इमेज के लिए खतरनाक हो सकता है.

वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, जब तालिबानी लड़ाके ड्यूटी पर नहीं होते हैं, तब वे हाथ में बंदूक लिए पिकनिक के लिए जाते हैं या फिर एम्यूजमेंट्स पार्क घूमते हैं. अफगानिस्तान के दूसरे हिस्सों से भी कई तालिबानी लड़ाके काबुल आ रहे हैं और इस जगह पर मौजूद टूरिस्ट्स प्लेस का मजा उठा रहे हैं. हालांकि, तालिबान के शीर्ष नेतृत्व को ये रास नहीं आ रहा है. यही कारण है कि तालिबान के रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब ने अपने लड़ाकों को फटकार लगाई है.

Advertisement

तालिबान की लड़ाकों को चेतावनी- अपनी हरकतों से हमारी इमेज खराब मत करो

मोहम्मद याकूब ने अपने लड़ाकों के साथ बातचीत में कहा कि तुम्हें जो काम दिया गया है, तुम्हें उसी पर फोकस करना है. तुम हमारे स्टेटस और इमेज को बर्बादियों की तरफ ले जा रहे हो. हमारा ये रूतबा और ओहदा जो सैंकड़ों शहीदों के बलिदान के बाद हमें मिला है, इसे तुम खराब करने की कोशिश मत करो. उन्होंने खासतौर पर उन लड़ाकों को चेतावनी दी जो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं.

मोहम्मद याकूब सेल्फी लवर्स तालिबानी लड़ाकों से इसलिए भी खफा दिखे क्योंकि इन तस्वीरों के सहारे अफगानिस्तान की संवेदनशील जगहों के भी सार्वजनिक होने का खतरा हो सकता है और इससे तालिबान के बाकी लोगों की गतिविधियों और लोकेशन के भी पब्लिक होने का खतरा है. गौरतलब है कि 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा कब्जे के बाद से ही इस देश के कई हिस्सों में हजारों तालिबानी लड़ाके फैल चुके हैं. 

 

लड़ाकों के कपड़ों को लेकर भी तालिबान ने जताई आपत्ति

इसके अलावा मोहम्मद याकूब ने तालिबान के उन लड़ाकों की भी आलोचना की जो इस्लामिक कल्चर के हिसाब से कपड़े नहीं पहन रहे हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के कई लड़ाके ऐसे भी हैं जो मिरर सनग्लासेस पहन रहे हैं और स्टायलिश कपड़े भी पहन रहे हैं जिनमें हाई-टॉप स्नीकर्स भी शामिल हैं.  याकूब ने कहा कि ये वॉरलॉर्ड्स और अपराधियों का पहनावा है जो अफगानिस्तान में अमेरिका की कठपुतली सरकार में एक्टिव थे और अगर हमने भी उनकी तरह ही व्यवहार करना जारी रखा, तो हम अपना इस्लामिक कल्चर और इस्लामिक सिस्टम पूरी तरह से खो देंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखोजकर्ताओं ने ढूंढा ‘नर्क का कुवाँ’, अंदर का नजारा देख रह गए हैरान
Next Article फुटबॉल मैच की ऐसी दीवानगी, टिकट के लिए दादी की अस्थियां देने को तैयार

Related Posts

Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Headlines

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.