Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 04:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत के इन 10 खूबसूरत गांव के सामने फीका है विदेश, देखें कौन सी है वो जगह?
Headlines

भारत के इन 10 खूबसूरत गांव के सामने फीका है विदेश, देखें कौन सी है वो जगह?

September 28, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। कोरोना संकट से पहले लोगों में विदेश घूमने की बड़ी होड़ मची थी, लेकिन महामारी ने लोगों को भारत की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने पर मजबूर कर दिया. यहां प्रकृति की गोद में समाए कई ऐसे खूबसूरत गांव हैं, जिनके सामने विदेशी सरजमीं पर बने टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी फीके पड़ जाएं. आइए वर्ल्ड टूरिज्म-डे के मौके पर आपको 10 ऐसे खूबसूरत गांव के बारे में बताते हैं. टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए हर साल 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म-डे सेलिब्रेट किया जाता है.

लाचुंग, सिक्किम

लाचुंग - विकिपीडिया तिब्बत बॉर्डर के साथ सटा लांचुग नाम का गांव सिक्किम की एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. करीब 8,858 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस गांव में आप खुद को बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच घिरा पाएंगे. ये जगह गंगटोक से करीब 118 किलोमीटर दूर है जो आपको एक लंबी यात्रा का भी आनंद देगी. यहां घूमने के लिए सेब, आड़ू, और खूबानी के खूबसूरत बाग भी हैं.

मलाना, हिमाचल प्रदेश

Monsoon Trekking to Malana, in India's Himachal Pradesh

 टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाने का शौक रखने वाले किसी भी शख्स को एक बार हिमाचल प्रदेश के मलाना गांव तो जरूर जाना चाहिए. यहां के निवासियों को एलेक्जेंडर दि ग्रेट का वंशज माना जाता है, जो यहां से जुड़े किस्सों को और दिलचस्प बनाता है. शांत वातावरण, प्राकृतिक सौंदर्य और बड़े शहरों के शोर-शराबे से अलग ये गांव आपको जीवन के सबसे यादगार पलों की सौगात दे सकता है. खीरगंगा की अद्भुत ट्रैकिंग भी इस जगह के बेहद नजदीक है.

कौसानी, उत्तराखंड

हिमालय की वादियों में बसे कौसानी की खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी - Tripoto

दिल्ली से करीब सवा 400 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में बसा कौसानी गांव बागेश्वर जिले में कोसी और गोमती नदियों के बीच बसा हुआ है. समुद्र तल से करीब 6,075 फीट की ऊंचाई पर बसा यह गांव प्रकृति का एक बेशकीमती नमूना है. घने जंगलों और पहाड़ों के बीच बसा यह गांव पर्यटकों के बीच बड़ा फेमस है.

तकदाह, पश्चिम बंगाल

 पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में मौजूद तकदाह नाम का एक छोटा सा गांव देश की सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार है. बड़े शहरों से दूर ये गांव प्रकृति का एक अद्भुत नजारा है. यहां की पहाड़ियां और घने जंगल ट्रैकिंग के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं. यहां हिमालय की ऊंची चोटियों का नजारा और चाय के बागान भी टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र हैं.

खिमसर, राजस्थान

Khimsar : ये है राजस्थान का सबसे अनूठा गांव 'खींवसर सैंड ड्यून्स विलेज', तस्वीरों से जानिए इसकी पूरी कहानी | khimsar Sand Dunes Village Nagaur Rajasthan complete details ...

 उत्तर भारत के एक छोटे से गांव खिमसर को राजस्थान की धड़कन कहा जाता है. चारों ओर से थार मरुस्थल से घिरा यह गांव भी किसी लाजवाब टूरिस्ट डेस्टिनेशन से कम नहीं है. इस जगह पर आप जीप या ऊंट पर सवार होकर डेज़र्ट सफारी का मजा ले सकते हैं. मरुस्थली इलाकों में रात के वक्त कैंपिंग का मजा ही कुछ और होता है, खिमसर में इसकी भी सुविधा है.

इडुक्की, केरल

Best Places to Visit in Idukki - Kerala Tourism 2021

 इडुक्की केरल के पश्चिमी घाट की सबसे ऊंची जगह है. यहां की खूबसूरत झीलें, वाटरफॉल और घने जंगल इस जगह की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं. इस गांव में आपको पेड़-पौधों की कई ऐसी प्रजातियां भी मिलेंगी, जो शायद आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी. इडुक्की आर्क डैम के पास आप कैंपिंग का आनंद भी ले सकते हैं. इस गांव में आने के बाद यहां के स्थानीय निवासियों के साथ ट्रेडिशनल व्यंजनों का जायका लेना बिल्कुल मत भूलिएगा.

गोकर्ण, कर्नाटक

Gokarna Mahabaleshwar Appear Shiv Linga After Forty Years - 40 साल बाद दिखता है दिव्य शिवलिंग, देवता भी करते हैं पूजन | Patrika News

 कर्नाटक में मौजूद गोकर्ण गोवा से बेहद नजदीक एक खूबसूरत गांव है, इसलिए इसे गोवा का पड़ोसी गांव भी कहा जाता है. यह गांव एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के साथ-साथ तीर्थयात्रियों के बीच भी बेहद लोकप्रिय है. कर्नाटक की सैर करने वाले इस गांव की खूबसूरती का नजारा देखना कभी नहीं भूलते हैं.

कसौल, हिमाचल प्रदेश

how to reach kasol: कैसे पहुंचे कसोल, जानिए यहां सारी जानकारी - Navbharat Times

कसौल भी हिमाचल प्रदेश का एक बेहद खूबसूत गांव है, जहां पूरे साल टूरिस्ट का जमावड़ा रहता है. लंबी ट्रैकिंग का शौक रखने वालों के लिए यह जगह बेहद शानदार है. हिप्पी संस्कृति के लिए मशहूर ये जगह बैगपैकर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. मार्च से मई के बीच यहां सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं.

माजुली, असम

Majuli Becomes First Island District Of India - नदी के ऊपर तैरने वाला यह जिला बना भारत का एक द्वीप - Amar Ujala Hindi News Live

असम में मौजूद माजुली दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आईलैंड है, जो ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है. 400 स्क्वेयर किलोमीटर चौड़ा यह आईलैंड एक शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी है. इस जगह के बारे में एक खास बात ये भी बताई जाती है कि यहां के कुछ मछुआरे किसी दूसरे इंसान की तुलना में अधिक समय तक अपनी सांस रोक सकते हैं. आप यहां नौका की सैर से लेकर कई खास म्यूजियम भी देखने जा सकते हैं.

मॉलीननॉन्ग, मेघालय

मेघालय में है एशिया का सबसे स्वच्छ गांव, जो भारत के शहरों को मुंह चिढ़ाता है

मेघालय का मॉलीननॉन्ग गांव प्रकृति के किसी गुप्त खजाने जैसा है. स्थानीय समुदाय और सरकार ने मिलकर इस गांव की खूबसूरती को बरकरार रखने का जिम्मा उठाया हुआ है. साल 2003 में इसे सबसे स्वच्छ गांव के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था. अक्टूबर से अप्रैल के बीच यहां मौसम सबसे ज्यादा शानदार रहता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसंरक्षण के अभाव में ऐतिहासिक नवरत्नगढ़ किले का अस्तित्व खतरे में
Next Article अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें सभी तारीख

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.