Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 07:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंगलवार का राशिफल: आज इन राशियों पर बनी रहेगी हनुमान जी की कृपा, जानें अपनी राशि का हाल
Headlines

मंगलवार का राशिफल: आज इन राशियों पर बनी रहेगी हनुमान जी की कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

September 28, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। आश्विन कृष्ण पक्ष सप्तमी, मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। मेहनत करने वालों को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार अधिक रहने से थकान हो सकती है। आफिस के कार्यों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों से बात करते समय संयम में रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों-मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

auto

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की मिलने के योग रहेंगे। कठिन परिश्रम करने के बावजूद अपने लिए समय निकाल पाएंगे और परिवार वालों के साथ समय बिता सकेंगे। बच्चों के करियर के लिए परिवार में बुजुर्गों से परामर्श लेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में छोटी-मोटी नोंक-झोंक हो सकती है। संभलकर अपनी बात अपने जीवनसाथी के सामने रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य विस्तार के लिए नई योजना शुरू कर सकते हैं। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिया धन वापस मिल सकता है। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। व्यापारी ऐसी योजना के भागीदार बनेंगे, जिससे करियर की दिशा बदल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कोराबार में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। मन में उत्साह रहेगा और आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मेहनत से किए गए प्रयास सफल होंगे। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक एवं शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता से परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साहित्य लेखन में रूचि रहेगी। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। साहित्यिक चीजों को पढऩे में मन लगेगा, जिससे जीवन में आगे बढऩे के लिए नए विचार आ सकते हैं। अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज पार्टी कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। आर्थिक मामलों में ध्यान देंगे और सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता भी रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों में सफल होंगे और कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। सोचे हुए कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कार्यों में सफलता और धनलाभ की स्थिति रहने से दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बनेंगी और उनमें सफलता भी मिलेगी। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। ऑफिस और बिजनेस का ज्यादातर काम निपट जाएगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, जिससे तनाव बढ़ सकता है। आफिस के कामों में कीई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य से काम करने की आवश्यकता है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखकर बेवजह के विवादों को टाल सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी खान-पान पर ध्यान रखें।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्य में विस्तार की योजना बनाएंगे। सामूहिक रूप से काम करने से सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रह सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। विद्यार्थियों और बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्ची रहेगी। वाहन-आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में मंदी देखने को मिल सकती है। कोई ऐसी योजना बनाएंगे, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा कमाने की संभावना रहेगी। आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी करेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिजनों के साथ किसी विशेष यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहने से मन अशांत हो सकता है। ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नति हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। काम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में आज से दिखेगा गुलाब का असर, अलर्ट हुआ जारी
Next Article संरक्षण के अभाव में ऐतिहासिक नवरत्नगढ़ किले का अस्तित्व खतरे में

Related Posts

Headlines

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
Headlines

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026
Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026

‘हैक2 इनोवेट’… इंजीनियरिंग का ‘माइंड’, साइबर सुरक्षा की जंग और 24 घंटे की महाचुनौती

September 15, 2026

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.