Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 04:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रूस में कुत्तों का रंग हुआ नीला, 4 साल पहले भारत में भी हुई थी ऐसी घटना; जानें इसके पीछे की वजह
दुनिया

रूस में कुत्तों का रंग हुआ नीला, 4 साल पहले भारत में भी हुई थी ऐसी घटना; जानें इसके पीछे की वजह

September 29, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। आपने कभी नीले या हरे रंग का कुत्ता देखा है क्या? बस होली के त्योहार को छोड़ दे तो. कुत्ता दुनिया का इकलौता ऐसी जीव है जिसे सबसे ज्यादा प्यार, गाली और तिरस्कार मिलता है. आपने कई रंगों, फरों, आकार, बाल और व्यवहार के लिए प्रसिद्ध कुत्ते तो आपने देखें होंगे. लेकिन रूस (Russia) के एक शहर में नीले और हरे रंग के कुत्ते देखने को मिल रहे हैं. ऐसा नहीं है कि उनका यही रंग था. वो पहले भूरे या किसी अन्य रंग के थे. लेकिन धीरे-धीरे उनका रंग नीला या हरा हो गया.ऐसी घटना 4 साल पहले भारत में भी घट चुकी है.

Blue Dogs in Russia

 

राजधानी मॉस्को से 370 किलोमीटर पूर्व दिशा में जेरजिंस्क (Dzerzhinsk) नाम का शहर है. सरकारी मीडिया संस्थान रिया नोवोस्ती ने रिपोर्ट की है कि यह नीला और हरा रंग कुत्तों के ऊपर नुकसानदेह रसायनों की वजह से चढ़ रहा है. ये कुत्ते  एक खाली पड़े केमिकल प्लांट में मौजूद रसायनों की वजह से अपना रंग बदल रहे हैं. इस बात को लेकर कुत्तों और जानवरों के लिए काम करने वाली संस्थाएं भी अब आवाज उठा रही हैं.

Blue Dogs in Russia

 

द मॉस्को टाइम्स के अनुसार केमिकल प्लांट पहले प्लेक्सीग्लास (Plexiglass) और हाइड्रोसाइनिक एसिड (Hydrocyanic Acid) का उत्पादन करता था. जिसकी वजह से वहां के पानी में हाइड्रोजन सायनाइड (Hydrogen Cyanide) मिल गया है. यह एक बेहद जहरीला रसायन है, जो कई तरह के घातक पॉलीमर्स को आगे बढ़ाने का काम करता है.

Blue Dogs in Russia

 

वैज्ञानिकों का मानना है कि कुत्तों के फर यानी उनके झबरीले बाल पर जिस रसायन की वजह से रंग बदला है वो कॉपर सल्फेट (Copper Sulphate) है. यह एक ऐसा अकार्बनिक रसायन है जिसकी वजह कुत्तों के फर का रंग बदल रहा है. इस रसायन का उपयोग कई तरह के औद्योगिक प्रक्रियाओं में होता है. हालांकि, वैज्ञानिक अभी तक यह नहीं पता कर पाए हैं कि कुत्तों पर नीला रंग चढ़ने की सही वजह क्या है. लेकिन यह कुत्तों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है.

Blue Dogs in Russia

 

ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल कंपेनियन ऑफ एनिमल्स नाम की संस्था की वाइस प्रेसीडेंट केली ओमारा ने कहा कि यह एक खास तरह का डाई है जिसके सीधे संपर्क में आने की वजह से कुत्तों का रंग तो बदल ही रहा है. साथ ही उनके ऊपर जहरीला प्रभाव भी पड़ रहा है. इससे कुत्तों की त्वचा में जलन, खुजली और शरीर में अंदरूनी ब्लीडिंग हो रही है. जिससे कई कुत्तों की मौत भी हो चुकी है.

Blue Dogs in Russia

 

रिया नोवोस्ती के अनुसार इस केमिकल प्लांट को साल 2015 में बंद कर दिया गया था. क्योंकि यह दिवालिया घोषित हो गई थी. लेकिन कंपनी प्रबंधन ने प्लांट के चारों तरफ घेराबंदी कर दी है ताकि कुत्ते वहां तक न पहुंच सके. जेरजिंस्क के स्थानीय प्रशासन ने ऐसे सभी नीले और हरे रंग के कुत्तों को जानवरों के डॉक्टर के पास इलाज के लिए भेज रखा है. जानवरों की यह क्लीनिक जेरजिंस्क से करीब एक घंटे की दूरी पर स्थित निज्नी नोवोग्रॉड में है.

Blue Dogs in Russia

 

केली ओ मारा ने कहा कि अभी तक रूस की सरकार की तरफ से अभी तक इन कुत्तों को लेकर किसी तरह का कोई कदम नहीं उठाया गया है. न ही केमिकल प्लांट पर किसी तरह की कार्यवाही की जा रही है. रूस में आवारा कुत्तों को लेकर भी किसी तरह की कल्याणकारी नीतियों को भी नहीं बनाया गया है. जबकि, इनकी आबादी रोकने के लिए क्रूरतापूर्ण तरीके अपनाए जाते हैं.

Blue Dogs in Russia

 

केली ने कहा कि कुत्तों की नसबंदी करने के तौर-तरीकों को रूस में बदलना होगा. आवारा कुत्तों को हादसों और अपराधों से बचाना जरूरी है. कुत्तों का नीले रंग में बदलना एक औद्योगिक हादसा और अपराध दोनों है. इसके लिए रूस की सरकार को कड़े कदम उठाने की जरूरत है. इस अपराध के लिए प्लांट के मैनेजर आंद्रे मिसलिवेट्स जिम्मेदार हैं. उनकी गैर-जिम्मेदाराना हरकत की वजह से कुछ साल पहले भी कुत्तों का रंग बदला था. 

Blue Dogs in Russia

 

केली का मानना है कि यह इलाका बर्फीला है. यहां पर रसायन जल्दी खत्म नहीं होता. कुत्ते बर्फ में खेलते हैं. इसी खेलकूद के दौरान वो रसायनों से लिपटे बर्फ में गए होंगे, जिनकी वजह से उनका रंग नीला हो रहा है. अगर इसी तरह से चलता रहा तो इस इलाके के सारे कुत्तों का रंग नीला हो जाएगा. शहर के सभी आवारा कुत्तों के सेहत की जांच करानी चाहिए और प्लांट के बचे हुए रसायनों को साफ कराना होगा.

Blue Dogs in Russia

 

इससे पहले साल 2017 में भारत के मुंबई में नीले रंग के कुत्ते नजर आए थे. ये कुत्ते उस नदी में नहाकर निकले थे, जिनमें एक स्थानीय फैक्ट्री द्वारा क्लोराइड भारी मात्रा में फेंका जाता था. हालांकि, बाद में फैक्ट्री को बंद कर दिया गया था. यह घटना मुंबई तालोजा इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित कसादी नदी की है. घटना अगस्त के महीने में दर्ज की गई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसितंबर के अंत तक जापान खत्म करेगा कोरोना इमरजेंसी
Next Article कृषि कानून को लेकर महागठबंधन पार्टी द्वारा समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना, राजद रहा इनमें से दूर

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.