Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 08:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अजीत पवार को राज्य की जनता माफ नहीं करेगी: संजय राउत
देश

अजीत पवार को राज्य की जनता माफ नहीं करेगी: संजय राउत

November 23, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कहा- राजभवन का हुआ दुरुपयोग

मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजभवन का दुरुपयोग किया है। राउत ने कहा कि राकांपा नेता अजीत पवार ने शरद पवार को धोखा दिया है, इसलिए महाराष्ट्र की जनता अजीत पवार को माफ नहीं करेगी।

auto

संजय राउत ने शनिवार को सूबे में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम पर मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि इस पूरे मामले की जानकारी शरद पवार को नहीं है। राउत ने कहा कि शुक्रवार को नेहरू सेंटर में हो रही बैठक में अजीत पवार किसी से आंख नहीं मिला रहे थे। इसके बाद रात 9 बजे से ही अजीत पवार का फोन बंद हो गया था। अब पता चला है कि वह किस वकील के पास बैठे थे। राउत ने कहा कि अजीत पवार को देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि उनकी जगह आर्थर रोड जेल में है। संभावना है अजीत पवार को सिंचाई घोटाले का डर दिखाकर उनका समर्थन हासिल किया गया है लेकिन शरद पवार ने जिस तरीके से राकांपा को पुनर्जीवित किया था, उसे झटका देने का काम अजीत पवार ने किया है। राज्य की जनता ने राकांपा छोडऩे वालों को सबक सिखाया है, अजीत पवार को भी बारामती की जनता सबक सिखाने वाली है।

संजय राउत ने कहा कि राजभवन में सुबह 5 बजे राष्ट्रपति शासन खत्म किया गया है और सुबह 8 बजे शपथ दिलाई गई है। राउत ने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में राजभवन पर चोरी से यह काम किया गया है। राउत ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता और पैसा के बल पर चोरी से सरकार बनाने का काम किया है, राज्य की जनता भाजपा को भी सबक सिखाने वाली है। राउत ने कहा कि आज शिवसेना अध्यक्ष राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से मिलने वाले हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराज्यपालों पर राज्य की जनता के हितों का ध्यान रखने की भी जिम्मेदारी : राष्ट्रपति
Next Article सुप्रिया सुले बोलीं- टूट गया पवार का परिवार और पार्टी

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.