Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 09:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चीनी कंपनी इको ग्रीन का ठेका रद्द किया तो देने पड़ेंगे 300 करोड़
देश

चीनी कंपनी इको ग्रीन का ठेका रद्द किया तो देने पड़ेंगे 300 करोड़

November 23, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुरुग्राम। विश्व पटल तक अपनी पहचान रखने वाले गुरुग्राम को स्वच्छ रखकर देसी-विदेशियों को अच्छा अहसास कराने के उद्देश्य से विदेशी कंपनी (चीनी कंपनी) इको ग्रीन को शहर की सफाई का ठेका नगर निगम की ओर से दिया गया है। अक्सर कंपनी के काम पर सवाल उठते रहे हैं। पार्षदों ने भी खूब कंपनी का विरोध किया है। अब पार्षद ब्रह्म यादव ने शनिवार को बातचीत में खुलाया किया है कि अगर इको ग्रीन का ठेका रद्द किया गया तो नगर निगम की ओर से कंपनी को 300 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।
भाजपा के युवा नेता एवं वार्ड-13 के पार्षद ब्रह्म यादव का कहना है कि जो करार निगम ने कंपनी के साथ किया हुआ है, वह एक तरह से गुरुग्राम के साथ धोखा है। इस करार के बारे में ब्रह्म यादव ने बताया कि नगर निगम के एक अधिकारी ने उन्हें यह जानकारी दी है। इस बात से मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की जनता वाकिफ नहीं है। पिछले दिनों कंपनी पर खुद सीएम साहब ने 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था, लेकिन जुर्माना लगाने से कंपनी में कोई सुधार नहीं होने वाला।
ब्रह्म यादव ने कहा कि शहर की सफाई के लिए कंपनी को ठेका दिया गया है, अगर वही काम नहीं हो रहा तो फिर कंपनी का यहां बने रहने का कोई हक नहीं है। लेकिन उसको रखना अब मजबूरी बन गई है। अगर इको ग्रीन का ठेका बीच में ही रद्द किया जाता है तो नगर निगम की ओर से इको ग्रीन कंपनी को 300 करोड़ का भुगतान करना होगा।
उन्होंने बताया कि निगम के पूर्व आयुक्त यशपाल यादव को सभी पार्षदों ने एक स्वर में कहा था कि कंपनी का ठेका रद्द किया जाये। तब बात चली थी कि अगर कोई नई कंपनी आती है तो इको ग्रीन को हटा दिया जायेगा। जबकि हकीकत तो यह है कि कंपनी का ठेका रद्द करने की ऐवज हमें नगर निगम ही दिवालिया हो सकता है। कंपनी के साथ ऐसा करार करने का कौन दोषी है, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिये। यह मांग भी पार्षदों की ओर से उठाई गई है।
पार्षद ब्रह्म यादव ने कहा कि इस तरह का करार करके एक तरह से शहर को दांव पर लगाया है। ब्रह्म यादव ने कहा कि चीन हमारे देश में इस तरह से भी लूट का काम कर रहा है। ऐसे-ऐसे करार करके एक तरह से हमें आर्थिक नुकसान देने का प्रयास है। अगर इको ग्रीन का ठेका रद्द किया गया तो हमारे ऊपर यह बहुत बड़ा आर्थिक बोझ होगा, जिसकी भरपाई मुश्किल होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफिर बोले नितिन गडकरी- राजनीति और क्रिकेट में कुछ भी संभव
Next Article झारखंड : रजरप्पा में चंदन का पेड़ काटकर ले गए तस्कर

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड

April 30, 2026
देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.