Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 08:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»अगर नहीं है आपके पास ये चीज तो पेट्रोल पंप पर भी कटेगा चालान, नया नियम हुआ लागू
देश

अगर नहीं है आपके पास ये चीज तो पेट्रोल पंप पर भी कटेगा चालान, नया नियम हुआ लागू

October 20, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। भारत में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, इस दिशा में आगे बढ़ते हुए आज दिल्ली परिवहन विभाग ने वैध पीयूसी प्रमाण पत्र के बिना वाहनों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अगर आपके पास वैध पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं है, तो आपका ई-चालान जारी किया जाएगा।

प्रदूषण पर लगाम लगाएगा नया अभियान

जानकारी के लिए बता दें, वाहनों के धुएं से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग ने बिना वैध पीयूसी सर्टिफिकेट चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, और पेट्रोल पंप ऐसे वाहनों पर नजर रखने का सबसे आसान तरीका है। परिवहन विभाग के डीसी अनुज भारती ने बताया कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान को शुरू किया है, कि सभी वाहन प्रदूषण उत्सर्जन मानक का पालन कर रहे हैं। यदि पीयूसी प्रमाणपत्र अमान्य/समाप्त पाया जाता है तो ऐसे में हम ई-चालान भेजेंगे।

अगर आपके पास वैध पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं है, तो आपका ई-चालान जारी किया जाएगा।

दिल्ली के 100 ट्रैफिक जंक्शनों पर तैनात होंगे लोग

इस अभियान के दौरान राजधानी दिल्ली के 100 ट्रैफिक जंक्शनों पर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे और दोपहर 2 से 8 बजे की दो शिफ्टों में 2,500 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को तैनात किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, ये सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपीलों की जानकारी देने वाले पर्चे भी बांटेंगे। वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हाल ही में बताया था कि यदि लोग ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ियां बंद करने के नियम का पालन शुरू कर दें तो भी प्रदूषण 13-20 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

दिल्ली परिवहन विभाग के अनुसार, राजधानी में अभी तक करीब 18 लाख वाहनों के पास पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं हैं। विभाग ने 13 लाख वाहन मालिकों को पीयूसी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नोटिस भी भेजे हैं। परिवहन विभाग अधिकारी ने कहा कि वाहन मालिकों के मोबाइल नंबर पर भेजा गया संदेश केवल उन्हें जागरूक करने के लिए है। जो पीयूसी नहीं बनवाएं है तो इसे बनवा लें। जिन्होंने बनवा लिया है वे मैसेज को नजरअंदाज करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखौफनाक मर्डरः चाकू से गोद-गोदकर 22 साल की युवती को मार डाला, CCTV में कैद हुई घटना
Next Article खूंटी में अज्ञात ठग ने पत्रकार की पत्नी से पांच लाख के जेवरात लूटे

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.