Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 02:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में पांच महिला समेत छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
देश

महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में पांच महिला समेत छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

November 27, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-सभी पर था कुल 31.50 लाख का इनाम

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में बुधवार को छह नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें पांच महिला और एक पुरुष नक्सली शामिल हैं। सभी पर कुल 31 लाख 50 हजार रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने अपने अन्य साथियों को बंदूक छोड़कर विकास की मुख्य धारा में लौटने का आह्वान किया है।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दुर्दांत नक्सली संदीप चमरू वड्डे, मनीषा जगनुराम कुरचामी, स्वरपा सुकलु आतला, अग्नी मोतिराम तुलावी, ममता राजू पल्लो और तुलसी सन्नु कोरामी ने आत्मसमर्पण किया है। महिला नक्सलियों ने भेदभाव और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्मसमर्पण किया है। सभी छह नक्सलियों की उम्र 30 साल से कम है। संदीप चमरू कुरपना दलम का कमांडर है।

आत्मसमर्पण करने वाले संदीप (30 वर्ष) 2009 में नक्सलियों के कसनुर दलम में शामिल हुआ था। संदीप 17 मुठभेड़ों में शामिल रहा है। उस पर अपहरण के दौ, आगजनी के सा, हत्या के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर छह लाख 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। दिसम्बर 2003 में टिगडापाड दलम में भर्ती हुई मनीषा कुरचामी (30 वर्ष) बाली और गंगाबाई नाम से जानी जाती है। उस पर नौ मुठभेड़, एक हत्या और दो आगजनी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर पांच लाख 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।

स्वरपा उर्फ सरिता सुकलु आतला (23 वर्ष) अगस्त 2014 में चातगांव दलम में भर्ती हुई थी। बाद में वह टिपागड दलम में शामिल हो गई। स्वरपा पर मुठभेड के छह और हत्या के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा था। अप्रैल 2008 में नक्सल आंदोलन से जुड़ी अग्नी तुलावी (25 वर्ष) पर मुठभेड़ के 14, आगजनी के तीन और हत्या के पांच मामले दर्ज हैं। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया था। ममता राजू पल्लो 2016 में नक्सल आंदोलन में शामिल हुई थी। उस पर मुठभेड़ के तीन और आगजनी का एक मामला दर्ज है। ममता पर पांच लाख रुपये का इनाम है। तुलसी कोरामी 2010 में कसनुर दलम में शामिल हुई थी। तुलसी के खिलाफ छह मुठभेड़ों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने तुलसी पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था।

गढ़चिरौली जिले में इस वर्ष अब तक 29 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। दलम कमांडर संदीप के साथ पांच महिला नक्सलियों का आत्मसमर्पण पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविकास दर में आई गिरावट लेकिन अर्थव्‍यवस्‍था में मंदी नहीं :वित्‍तमंत्री
Next Article अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भाजपा की देन : योगी आदित्यनाथ

Related Posts

Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
Headlines

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.