Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 03:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी एस बाली का निधन
देश

पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी एस बाली का निधन

October 30, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वीरभद्र सिंह की सरकार में दो बार मंत्री रह चुके जीएस बाली का देहांत हो गया है। कांगड़ा जिला के नगरोटा बंगवा विधानसभा से ताल्लुक रखने वाले जीएस बाली ने नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में शुक्रवार की रात दो बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका एम्स अस्पताल में इलाज जारी था।

जीएस बाली का जन्म 26 जुलाई 1954 को हुआ था, वहीं 67 वर्ष की उम्र में उनका देहावसान हो गया।

उनके बेटे रघुबीर बाली ने सोशल मीडिया पर पिता के स्वर्गवास होने की जानकारी दी है। रघुबीर बाली ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि दुखद मन से सूचित करना पड़ रहा है कि पूजनीय पिताजी जीएस बाली अब हमारे बीच नहीं रहे, बीती रात उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स में आखिरी सांस ली। रघुबीर बाली जो कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं,ने लिखा है कि पिताजी भले ही दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके आदर्श और मार्गदर्शन हमारे और आपके दिलों में हमेशा कायम रहेगा।

इस बीच उनका पार्थिव शरीर एयर एम्बुलेंस में दिल्ली से कांगड़ा उनके पैतृक स्थान लाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पार्थिव शरीर को दर्शनार्थ रखा जाएगा।

कांग्रेस के तेज तर्रार नेता जीएस बाली का राजनीति में लंबा सफर रहा है। वह वर्ष 1995 से 1998 तक कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष रहे। 1998 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2003, 2007 और 2012 में लगातार चुनाव जीते। उन्होंने वीरभद्र सिंह सरकार में 6 मार्च 2003 को राज्य के परिवहन मंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली थी। जनवरी 2013 में दोबारा वह परिवहन मंत्री बने। वर्ष 2017 में वह नगरोटा बंगवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अरुण कुमार से विधानसभा का चुनाव हार गए थे।

जीएस बाली को कांगड़ा जिला ही नहीं अपितु प्रदेश के ऐसे नेताओं में गिना जाता था जो जबरदस्त उत्साही तथा ऊर्जावान थे, उनमें कार्यकर्ताओं में भी जोश और उत्साह भरने का विशेष गुण मौजूद था।

उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि जीएस बाली का निधन कांग्रेस पार्टी और हिमाचल के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी भी संभव नहीं हो सकती।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस ने एक साल के भीतर तीन बड़े नेताओं को खो दिया है। जुलाई माह में छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का निधन हुआ था। जनवरी माह में कांगड़ा जिला से ही ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने दुनिया को अलविदा किया था। वीरभद्र सिंह और सुजान सिंह पठानिया विधानसभा में विधायक थे और उनके निधन के कारण अर्की व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘साड़ी वितरण योजना’ त्यौहारों के समय गरीबों के लिए बड़ा सहारा : अम्बा प्रसाद
Next Article गुड़ाखू फैक्ट्री में काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.